फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Government college of Kadma got building

Charkhi Dadri News: कादमा के सरकारी काॅलेज को मिला भवन, उपमुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

Wed, 06 Mar 2024 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 06 Mar 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Government college of Kadma got building
चरखी दादरी। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को कादमा स्थित सेठ कालूराम गोयल राजकीय महाविद्यालय के नए भवन उद्घाटन किया। कॉलेज भवन का निर्माण कादमा से संबंध रखने वाले गोयल परिवार ने करवाया है। इसके बाद परिवार ने भवन प्रदेश सरकार को हैंडओवर कर दिया।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कॉलेज के भवन में रिबन काटकर उद्घाटन किया और कॉलेज परिसर में स्थापित की गई स्वर्गीय सेठ कालूराम गोयल की प्रतिमा को नमन किया। कॉलेज के भवन के निर्माण पर 12 करोड़ रुपये लागत आई है। कॉलेज में 400 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। यहां बीए और बीकॉम कोर्स का ही विकल्प है। उपमुख्यमंत्री ने अगले सत्र से यहां कोर्स संख्या बढ़ाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहला मौका है जब प्रदेश के इतिहास में इतनी तेजी से किसी कॉलेज के भवन का निर्माण पूरा हुआ हो। लगभग दो साल में इस कॉलेज को लेकर सभी कागजी औपचारिकताएं पूरी करके निर्माण को पूरा करवाया गया है। कॉलेज के निर्माण को लेकर उन्होंने केवल गोयल परिवार और गांव के लोगों की बातों को आगे पहुंचाने का काम किया है। इस कॉलेज के निर्माण में असली योगदान बाढड़ा की विधायक नैना चौटाला का भी है। उन्होंने कहा कि ऐसी संस्थाएं कई पीढ़ी की नींव रखने का काम करती हैं। क्षेत्र के लोगों को शिक्षण संस्थानों के माध्यम से अपने बेटियों को भी शत प्रतिशत शिक्षा से जोड़ना होगा क्योंकि ज्ञान हमेशा बांटने से बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज लगभग हर देश में भारत के युवा विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस कॉलेज के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को भी कादमा का नाम उच्च स्तर पर विश्व में रोशन करना है। कार्यक्रम में सेठ कालूराम गोयल परिवार के सदस्य बेगराज गोयल, द्वारका प्रसाद, रोशन गोयल, पवन कुमार, मुकेश कुमार, उत्तम गोयल, मनोज कुमार गोयल, अरुण गोयल, राजेंद्र लितानी, नरेश द्वारका, विजय गोठड़ा, राजदीप फौगाट, ऋषिपाल उमरवास व सूरज बैनीवाल आदि मौजूद रहे।



नए कोर्स करवाए जाएंगे शुरू
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में कॉलेज में ऐसे कोर्स एवं ट्रेड शुरू करने की कोशिश होगी जिससे क्षेत्र का युवा जाने की वर्तमान समय में दुनिया में क्या चल रहा है। इससे हमारे युवा व्यावहारिक ज्ञान के साथ आगे बढ़ सकेंगे और अपना भविष्य सवार सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed