फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Government College, Birohad offers BA, B.Com, and B.Sc. courses; apply by the 12th

Charkhi Dadri News: बिराेहड़ का राजकीय कॉलेज दे रहा बीए, बीकॉम व बीएससी कोर्सेज की सुविधा, 12 तक करें आवेदन

Tue, 07 Jul 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 07 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Government College, Birohad offers BA, B.Com, and B.Sc. courses; apply by the 12th
चरखी दादरी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तीसरी बार बढ़ाकर 12 जुलाई कर दी है। पहले निर्धारित समय सीमा में आवेदन न करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह राहत भरी खबर है। अब इच्छुक विद्यार्थी 12 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए अपना पंजीकरण करा सकेंगे। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पर्याप्त सीटें हैं। बीए में 280 सीटें, बीएससी (फिजिकल साइंस) में 160, बीएससी (लाइफ साइंस) में 80 और बीकॉम में 80 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके अलावा स्नातकोत्तर स्तर पर एमए इतिहास में 40 व एमए भूगोल में 60 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


वंचित विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
आवेदन की तिथि बढ़ने से उन विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर सके थे। ऐसे विद्यार्थियों को अब बिना देरी किए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए ताकि उन्हें प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन



22 को लगेगी पहली लिस्ट
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश कार्यक्रम के तहत मेरिट सूची और अन्य गतिविधियों का संशोधित कार्यक्रम भी निर्धारित किया गया है। इसके अनुसार प्रथम मेरिट सूची 22 जुलाई को जारी की जाएगी जबकि द्वितीय मेरिट सूची 29 जुलाई को प्रकाशित होगी। मेरिट सूची जारी होने के बाद चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, फीस जमा कराने और प्रवेश से संबंधित अन्य औपचारिकताएं तय कार्यक्रम के अनुसार पूरी कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तावेज अपलोड में रखें सावधानियां
प्राचार्य ने कहा कि समय पर आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। विद्यार्थियों को आवेदन पत्र भरते समय सभी आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने चाहिए और आवेदन जमा करने से पहले पूरी जानकारी की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए।


वर्सन:
प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और कॉलेज के नोटिस नियमित रूप से देखते रहें। उन्होंने कहा कि बढ़ाई गई समय सीमा विद्यार्थियों के हित में है और सभी पात्र अभ्यर्थियों को इसका पूरा लाभ उठाते हुए 12 जुलाई से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य पूरा कर लेना चाहिए।- डॉ. सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed