{"_id":"67cc86ec6c6867f1c80b460a","slug":"gold-in-kabaddi-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-133013-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रितू श्योराण ने देश की टीम को दिलाया गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: रितू श्योराण ने देश की टीम को दिलाया गोल्ड मेडल
Sat, 08 Mar 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
काकड़ौली हठ्ठी निवासी रितू श्योराण।
फोटो -42
काकड़ौली हठ्ठी निवासी रितू श्योराण
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। ईरान के तेहरान में आयोजित छठी एशियन चैंपियनशिप में भारत की महिला टीम ने मेजबान ईरान को मात देकर गोल्ड मेडल हिंदुस्तान के नाम किया। टीम को विजय दिलाने में चरखी दादरी जिले के गांव काकड़ौली हठ्ठी निवासी रितू श्योराण की मजबूत घेरेबंदी विरोधी टीम पर हावी रही।
ईरान के तेहरान शहर के खेल स्टेडियम में चार मार्च से चल रही एशियन चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम ने मेजबान ईरान की टीम को 10 अंकों से मात देकर अपनी बादशाहत मनवाई। भारतीय टीम की महिला खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में नेपाल को मात दी।
एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष पहलवान मंजीत बाढड़ा ने बताया कि फेडरेशन की तरफ से देश की इंडियन वुमेन कबड्डी टीम में चरखी दादरी जिले के गांव काकड़ौली हठ्ठी निवासी रितू श्योराण व जींद निवासी पूजा समेत तीन का चयन कर रखा। टीम को विजेता बनाने में रितू श्योराण का शानदार प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन
फेडरेशन जिला अध्यक्ष राजेश फोगाट व नसीब जांघू ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय जीत से दादरी जिला गदगद है। जीत पर सांसद धर्मबीर सिंह, पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढ़ी, जजपा के पूर्व अध्यक्ष नरेश द्वारका, इनेलो जिलाध्यक्ष विजय पंचगावां, जिला परिषद चेयरमैन मंदीप डालावास, सहकारी बैंक चेयरमैन सुधीर चांदवास ने रितू को बधाई दी है।