फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   GM M listened to the problems of the employees by holding an open court

जीएम ने खुला दरबार लगाकर सुनीं कर्मचारियों की समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
GM M listened to the problems of the employees by holding an open court
चरखी दादरी। जीएम प्रदीप अहलावत ने सोमवार सुबह बस स्टैंड परिसर पर खुला दरबार लगाकर कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। इससे पहले उन्होंने रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ मिलकर ध्वजारोहण भी किया। उन्होंने कर्मचारियों को विभाग के प्रति बेहतरीन कार्य करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर जीएम प्रदीप अहलावत ने ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद खुला दरबार लगाया और बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारियों ने रोडवेज विभाग को अपनी बेहतर सेवाएं दी हैं, आजादी के दिवस पर ऐसे कर्मचारियों को पूरा मान-सम्मान देने की पहल की गई है। अब भविष्य में इस विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को मान-सम्मान दिया जाएगा। रिटायर्ड कर्मचारी भी नई पहल से खुश नजर आए और कर्मचारियों में काफी जोश देखने को मिला। इस अवसर पर कर्मशाला प्रबंधक संजीत कुमार, एसपीओ कुलदीप ढूल, अनुभाग अधिकारी भूपेंद्र सिंह, फोरमैन नरेश राठी, रणबीर गहलोत, राज सिंह, राजेश रावलधी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed