{"_id":"65e8ac4a611084f72f013e44","slug":"girl-crossing-the-road-with-her-mother-was-hit-by-a-car-died-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1011-114555-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मां के साथ सड़क पार कर रही बच्ची को कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मां के साथ सड़क पार कर रही बच्ची को कार ने मारी टक्कर, मौत
Wed, 06 Mar 2024 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। हड़ौदा खुर्द गांव में सड़क पार कर रही सात वर्षीय बच्ची को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची को सिविल अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अटेला कलां चौकी पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव पोस्टमार्टम करवाया और ताऊ के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
बुधवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे गांव हड़ौदा खुर्द निवासी सात वर्षीय हिमांशी अपनी मां उर्मिला के साथ दो दिन पहले हुई चाचा की शादी में आया सामान देखकर घर लौट रही थी। इसी दौरान दोनों जब दादरी-लोहारू मुख्यमार्ग पार कर रहे थे तो हिमांशी बाढड़ा की तरफ से आ रही कार की चपेट में आ गई। राहगीरों और परिजनों से घायल बच्ची को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बच्ची की गंभीर हालात को देखते हुए उसे नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने हिमांशी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना अटेला पुलिस चौकी को दी गई। इसके बाद पुलिस टीम सिविल अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
तीसरी कक्षा में पढ़ती थी हिमांशी
अटेला कलां चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि मृतका के ताऊ राजबीर के बयान दर्ज किए गए हैं। बच्ची गांव के समीप स्थित एक निजी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती थी। उसके पिता अजीत किसान है। अजीत की तीन बेटियां थी, जबकि एक बेटा है। हिमांशी तीन बेटियों में सबसे छोटी थी।