{"_id":"62a38e5f06a74c290d1976fc","slug":"garvdeep-death-case-sit-completes-investigation-six-accused-arrested-charkhidadri-news-hsr6339634133","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्वदीप मौत मामला : एसआईटी ने पूरी की जांच, छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्वदीप मौत मामला : एसआईटी ने पूरी की जांच, छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चरखी दादरी। गत सात जून की शाम दूधवा के समीप हुई भिवानी निवासी गर्वदीप मौत मामले में एसआईटी ने अपनी जांच पूरी कर ली है। एसआईटी इंचार्ज एवं बाढड़ा डीएसपी देशराज ने शुक्रवार दोपहर बाद इस मामले में प्रेसवार्ता की। इसमें पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल का मुआयना करने पर सामने आया कि गर्वदीप की बाइक पोल से टकराई थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों द्वारा बाइक और पैदल गर्वदीप का पीछा करने की बात भी सामने आई है।
गौरतलब है कि भिवानी निवासी हर्षदीप शहर के कोचिंग सेंटर में बारहवीं का छात्र था और वो गत सात जून को घर से पेपर देने दादरी आया था। दूधवा के समीप उसका शव एक दुर्घटनाग्रस्त बाइक के पास पड़ा मिला था। गर्वदीप के पिता एवं भिवानी निवासी वरिष्ठ पत्रकार सरदार कृष्ण सिंह के बयान पर पुलिस ने इस संबंध में धारा 304 के तहत केस दर्ज कर मृतक का दादरी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया था।
वीरवार को एसपी दीपक गहलावत ने इस मामले की जांच के लिए बाढड़ा डीएसपी देशराज की अगुवाई में एसआईटी गठित की थी। अब इस मामले में एसआईटी ने अपनी जांच पूरी कर ली है और दूधवा निवासी छह आरोपियों को इसमें गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों ने गर्वदीप को उसकी महिला मित्र के साथ देखकर उसका पीछा किया। इसके चलते गर्वदीप ने अपनी मित्र को उतारने के बाद वहां से बाइक भगाई और आगे चलकर उसकी बाइक पोल से टकरा गई। हादसे में गर्वदीप की मौत हो गई।
विज्ञापन
- यूं हुआ घटनाक्रम
एसआईटी इंचार्ज देशराज ने शुक्रवार दोपहर बाद डीएसपी हेड क्वार्टर जोगेंद्र सिंह के साथ उनके कार्यालय में प्रेसवार्ता की। डीएसपी ने बताया कि गर्वदीप एक महिला मित्र से मिलने दूधवा गया था। वहां चांगरोड निवासी रिंकू सब्जी बेचने के लिए अपना टाटा एस लेकर खड़ा था। उसने गर्वदीप और उसके महिला मित्र की जानकारी दूधवा निवासी धर्मेंद्र को दी। धर्मेंद्र ने मोहित नामक युवक के पास फोन किया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज जांच के अनुसार दो बाइकों पर सवार सात युवकों ने गर्वदीप का पीछा किया जबकि सब्जी बेचने वाला रिंकू हाथ में सरिया लेकर दौड़ा।
- दो बाइकें और सरिया हुआ बरामद
डीएसपी देशराज ने बताया कि इस मामले में दूधवा निवासी अमरजीत, मोहित, मनोज, प्रदीप, संजय, जगीरा, धर्मेंद्र और चांगरोड निवासी रिंकू का नाम सामने आया है। जगीरा और रिंकू को छोड़कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र और मोहित से दो बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने एक सरिया भी बरामद किया है।