{"_id":"64e1217d954236bfa50258f6","slug":"garbage-is-not-being-lifted-regularly-from-the-dumping-point-built-on-the-bus-stand-road-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1011-4925-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बस स्टैंड रोड पर बनाए गए डंपिंग प्वाइंट से नियमित नहीं हो रहा कचरे का उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बस स्टैंड रोड पर बनाए गए डंपिंग प्वाइंट से नियमित नहीं हो रहा कचरे का उठान
Sun, 20 Aug 2023 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। बस स्टैंड रोड पर मार्केटों के सामने बनाए गए डंपिंग प्वाइंट दुकानदारों व राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। दुकानों के सामने लगे कचरे के ढेरों से बाजारों में दुर्गंध के कारण दुकानों पर ठहरना मुश्किल हो रहा है। बदबू के कारण ग्राहक नहीं आने से दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। दुकानदारों ने कई बार नगर परिषद के कर्मचारियों से कचरा उठाने की मांग की है। नगर परिषद के आला अधिकारियों से कचरे को स्थायी स्थान पर डालने की मांग कि है, ताकि दुकानों के सामने गंदगी नही फैले।
शहर के बस स्टैंड रोड स्थित पूर्ण मार्केट की गली नंबर एक व जांगड़ा मार्केट के सामने नगर परिषद के कर्मचारियों ने मन मर्जी से डंपिंग प्वाइंट बनाए हुए हैं। डंपिंग प्वाइंटों से समय पर कचरे का उठान नहीं होने से यहां कचरे के ढेर लग गए हैं। कचरे से दिन भर दुर्गंध फैली रहती है। मार्केट के सामने गंदगी रहने से दुकानों में ग्राहकों का अवागमन कम होता जा रहा है। ऐसे में उनकी दुकानदारी लगातार प्रभावित हो रही है। मार्केटों के सामने लगे कचरे के ढेर के कारण लगभग 100 से अधिक दुकानें प्रभावित हो रही है। कचरा उठाने की मांग को लेकर स्थानीय दुकानदार कई बार नगर परिषद के कर्मचारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक कचरा उठाने के लिए कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा है।
पूर्ण मार्केट मोबाइल एसोसिएशन प्रधान संदीप फौगाट ने बताया कि नगर परिषद के कर्मचारी बस स्टैंड रोड की सफाई करने के बाद कचरे को मार्केट के समने डाल कर अपने कार्य से पल्ला झाड़ लेते हैं। ऐसे में यहां दुकानों में बैठना लगातार दूभर होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि कचरा उठाने के लिए उन्होंने कई बार संबंधित कर्मचारियों को फोन के माध्यम से अवगत भी करवाया है, लेकिन सफाई कर्मचारी कचरा उठान एजेंसी का नाम लेकर पल्ला झाड़ लेते हैं। उन्होंने नगर परिषद के आला अधिकारियों से मार्केट के सामने लगे कचरे के ढेरों को जल्दी से उठवाने की मांग की है, ताकि उनकी दुकानों में ग्राहक पहुंच सके।
विज्ञापन
दिन भर मार्केट में दुर्गंध फैली रहती है, जिसके कारण उनका कार्य ठप पड़ा हुआ है। हवा के झोंके के साथ कचरा दूर तक फैल जाता है। नगर परिषद को चाहिए कि वो समय पर कचरे का उठान कर उन्हें राहत देने का कार्य करे।
- धर्मबीर सिंह, दुकानदार जांगड़ा मार्केट
दुकानों के आगे लगा कचरे का ढेर लगातार बीमारियों को निमंत्रण दे रहा है। मार्केट में आने वाले लोग मुंह पर कपड़ा रखकर गुजरते हैं। लेकिन नगर परिषद का कोई भी कर्मचारी कचरे का उठान करने नहीं पहुंचा है।
-राजू, दुकानदार जांगड़ा मार्केट
हवा के झोंके के साथ कचरा दुकानों के अंदर तक चला जाता है। दुकान के सामने कई बार सफाई करने के कुछ समय बाद ही दोबारा से कचरा फैल जाता है। लगातार तीन दिन से कचरे का उठान नहीं होने से लगातार कचरे का ढेर बढ़ता जा रहा है। नगर परिषद को चाहिए कि वो जल्दी से कचरा उठान करे।
-गौरव कुमार, दुकानदार पूर्ण मार्केट
नगर परिषद के सफाई कर्मचारी अपनी मन मर्जी से डंपिंग प्वाइंट बना देते हैं। लेकिन कचरा उठान एजेंसी के कर्मचारी समय पर कचरे का उठान नहीं कर पाते। नगर परिषद के आला अधिकारियों को चाहिए कि वो कचरे के लिए कोई स्थायी जगह का चुनाव कर वहा कचरा डलवाने का कार्य करे।
-सतीश गाबा, दुकानदार पूर्ण मार्केट
हमारे कर्मचारी शहर के सभी स्थानों से कचरा उठाने का कार्य कर रहे हैं। अगर फिर भी कहीं कचरा पड़ा है तो इसकी फाेटो करके हमारे पास भेज सकते हैं। हमारे कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था के लिए लगे रहते हैं।
-विकास कुमार, एसआई नगर परिषद