{"_id":"66e77a3883dc2097d10fb476","slug":"ganpati-bappa-shobhayatra-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-123398-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: गणपति बप्पा की शहर में निकाली शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: गणपति बप्पा की शहर में निकाली शोभा यात्रा
Mon, 16 Sep 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 16 Sep 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
शहर में गणपति देव की शोभा यात्रा के दौरान मौजूद भक्त। स्रोत: श्रद्धालु
शोभा यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह किया स्वागत, झांकी देखकर मुग्ध हुए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गणपति प्रतिमा के विसर्जन से पूर्व नगर के प्रमुख मार्गों से शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं से जुड़े रोहताश शर्मा ने किया। शोभा यात्रा में मनोहारी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
शंकर काॅलोनी से पूजा के पश्चात गणपति प्रतिमा वाहन पर सजाई गई। पंडित सत्यवान शास्त्री ने भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा को रवाना किया। जयकारों के साथ शोभा यात्रा ने प्रस्थान किया। शोभा यात्रा शंकर काॅलोनी से नगर के विभिन्न चौक एवं मार्गों से होते हुए रोहतक रोड स्थित रावलधी के समीप लोहारू नहर पर पहुंची। जहां भगवान गणेश की महाआरती कर गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के साथ विसर्जन किया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर अर्जुन देव बंसल, प्रवीण मित्तल, मुकेश, शिवकुमार, हरिराम खुडानिया, सतवीर सिंह जाखड़, दिनेश शास्त्री, सतीश बजाज, रमेश कुमार, संदीप कुमार, साहिल गर्ग, लोकेश मित्तल, सुरेश बिंदल, दयानंद जांगड़ा, पवन जांगड़ा, नरेंद्र आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
फोटो-35
शहर में गणपति देव की शोभा यात्रा के दौरान मौजूद भक्त। स्रोत : श्रद्धालु