फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Frost accumulated in the fields, people shivering due to cold wave

मां बाप को घर से निकाला तो खाप करेगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Frost accumulated in the fields, people shivering due to cold wave
फोटो 06 सांगू धाम पर आयोजित पंचायत में मौजूद लोग। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। सांगू धाम पर रविवार को जिले की सबसे बड़ी सांगवान-40 खाप की पंचायत हुई। पंचायत में कितलाना टोल पर दो जनवरी को होने वाली महापंचायत की तैयारियों की समीक्षा की गई, वहींकई सामाजिक कुरीतियों पर मंथन किया गया। डेढ़ घंटे तक चली पंचायत में बूढ़े मां-बाप को घर से निकालने के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए गांव स्तर पर कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही यह कमेटी डीजे और पटाखों पर पाबंदी लगाएगी। भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को खात्मा किया जाएगा। इसके लिए खाप पदाधिकारी गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

सांगू धाम पर दोपहर साढ़े 12 बजे पंचायत शुरू हुई। पंचायत की अध्यक्षता दादरी से निर्दलीय विधायक एवं सांगवान खाप प्रधान सोमबीर सांगवान ने की। पंचायत में वक्ताओं ने किसान आंदोलन में खापों और संगठनों की भूमिका पर मंथन करते हुए इसे सराहनीय बताया। इस दौरान भारतीय कबड्डी टीम के कोच हसन सांगवान और खिलाड़ी विकास को भी सम्मानित किया गया। खाप प्रधान सोमबीर सांगवान ने कहा कि किसान आंदोलन में सहयोग करने वाले 800 से अधिक संगठनों और प्रबुद्ध लोगों को दो जनवरी को होने वाली महापंचायत में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महापंचायत का निमंत्रण देश की सभी खापों को भेजा जाएगा। सचिव नरसिंह डीपीई ने कहा कि किसान आंदोलन की सफलता साझे संघर्ष और एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार हमें सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी एकजुटता से लड़ाई लड़नी चाहिए। महापंचायत में कन्नी 22 प्रधान सूरजभान, कन्नी 13 प्रधान सूरजभान सांगवान, पूर्व सरपंच दलबीर गांधी, पूर्व सरपंच जोरावर सिंह, धर्मेंद्र आदि ने विचार रखे और डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने पंचायत में भाग लिया।
विज्ञापन

महापंचायत में लिए जाएंगे कड़े फैसले, जो देशभर में होंगे लागू : सांगवान
विधायक सोमबीर सांगवान ने बताया कि महापंचायत में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी कड़े फैसले लिए जाएंगे और ये फैसलों वहां मौजूद खापों व संगठनों की रजामंदी से लिए जाएंगे। इन फैसलों को देशभर में लागू भी करवाया जाएगा। किसान आंदोलन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आंदोलन से अपने-परायों की पहचान हो गई है। अब किसानों को ये पता चल गया है कि चुनाव में उनके नुमाइंदे को जीताना ज्यादा जरुरी है, न किसी संगठन को। उन्होंने कहा कि सर्वजातीय एवं सर्वखापीय महापंचायत में ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये रहे पंचायत के एजेंडे
1- नशाखोरी रोकने के लिए गांव स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
2- भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को खात्मा किया जाएगा।
3- आंदोलन के दौरान हुए भाईचारा बिगाड़ने के प्रयास की भरपाई की जाएगी।
4- दो जनवरी को होने वाली महापंचायत को सफल बनाया जाएगा।
5- अंतरराज्यीय शादी के लिए माता-पिता कह सहमति जरूरी हो।
6- हर साल सांगवान खाप से जुड़े गांवों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed