फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Frost accumulated in the fields, people shivering due to cold wave

खेतों में जमा पाला, शीत लहर से ठिठुरे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Frost accumulated in the fields, people shivering due to cold wave
फोटो 30 ढाणी फौगाट के खेत में बनी पगडंडी की घास पर जमी पाले की परत। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में दूसरे दिन भी शीत लहर का प्रकोप बना रहा। दिन के समय धूप खिलने पर लोगों को ठिठुरन से कुछ राहत जरूर मिली, लेनिक शाम होते हुए ठंड फिर बढ़ने लगी। रविवार सुबह जिला के विभिन्न भागों में पाला पड़ा। हालांकि शनिवार के मुकाबले न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 1.03 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 21.3 और न्यूनतम 10.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तर पर्वतीय भागों में हिमपात होने की वजह से मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली.एनसीआर में शीतलहर का प्रकोप बन गया है। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि पाला पड़ने से फसलों में नुकसान हो सकता है, जबकि कोहरा फसलों के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन

ठंड से बचाव के लिए बरतें ये सावधानियां
- आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन करें
- त्वचा पर स्नेहक पदार्थ घी, तेल लगाएं।
- विटामिन सी युक्त भोजन लें और प्रतिरोधक क्षमता बनाएं रखने के लिए गर्म चीजों का सेवन करें।
- हीटर और अंगीठी का इस्तेमाल करते समय कमरे को बंद न करें।
- सांस और दमा के मरीजों को अतिरिक्त सुरक्षा और देखभाल करें।
- वाहन चलाते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करें।
- मुंह को ढंककर ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed