{"_id":"64e3b59962d00a88bb015a47","slug":"friends-killed-the-young-man-and-threw-the-dead-body-on-the-bank-of-the-minor-charkhidadri-news-c-21-hsr1019-202819-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दोस्तों ने युवक की हत्या कर शव माइनर किनारे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दोस्तों ने युवक की हत्या कर शव माइनर किनारे फेंका
Tue, 22 Aug 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
मृतक राजकुमार।
चरखी दादरी। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में दोस्तों ने छिल्लर निवासी युवक की हत्या कर शव दादरी-महेंद्रगढ़ से गुजरने वाली घसोला माइनर के किनारे फेंक दिया। मृतक की पहचान घसोला निवासी राजकुमार (35) के रूप में हुई है। मृतक के भाई ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस पर संज्ञान लेकर पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। वहीं, मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं।
पुलिस को दिए बयान में छिल्लर निवासी राजेश ने बताया कि उसका छोटा भाई राजकुमार को रविवार सुबह करीब 10 बजे गांव निवासी सुरेश घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद उसका भाई घर नहीं लौटा। राजेश ने बताया कि सोमवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि राजकुमार का शव घसोला माइनर के समीप पड़ा है। सूचना के आधार पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। राजेश के अनुसार उसके भाई के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं।
बताया जा रहा है कि राजकुमार और उसके दोस्तों ने रविवार रात गांव की बणी में शराब पी और इसके बाद उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान राजकुमार की पिटाई की गई और इसके बाद उसे घसोला माइनर के समीप डाल दिया गया। राजेश के बयान पर झोझूकलां थाना पुलिस ने सुरेश, प्रदीप, अमित और रविंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था राजकुमार
राजकुमार पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। उनमें सबसे बड़ा प्रिंस है। राजेश दूसरे, राजकुमार तीसरे, रवि चौथे और राजीव पांचवें नंबर का है। राजकुमार पहले गाड़ी चलाता था, जबकि अब पिछले कुछ दिनों से वो कोई काम नहीं कर रहा था।
एफएसएल और सीआईए भी पहुंची मौके पर
दादरी-महेंद्रगढ़ रोड पर घसोला माइनर के पास शव होने की सूचना पाकर झोझूकलां थाना पुलिस टीममौके पर पहुंची। इसके अलावा सीआईए टीम भी मौके पर पहुंची। इसके अलावा साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम ने भी शव और घटनास्थल का जायजा लिया।
इस संबंध में मृतक के भाई के बयान पर सुरेश, प्रदीप, अमित और रविंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं।
-चंद्रशेखर, झोझूकलां थाना प्रभारी