फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fraud of 14 lakhs from farmers, case filed against businessman

Charkhi Dadri News: किसानों से की 14 लाख की धोखाधड़ी, व्यापारी पर केस दर्ज

Mon, 08 May 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 08 May 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 14 lakhs from farmers, case filed against businessman
चरखी दादरी/बाढड़ा। गांव भांडवा निवासी किसानों से 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने पर बाढड़ा थाना पुलिस ने एक व्यापारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी कंवर सिंह महेंद्रगढ़ जिले के भालखी दोंगडा का रहने वाला है। दो दिन पहले ही भांडवा निवासी एक किसान ने उसके खिलाफ शिकायत दी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए शनिवार रात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भांडवा निवासी अशोक कुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले के भालखी दोंगड़ा निवासी व्यापारी कंवर सिंह तीन साल से उनके गांव के किसानों से मूली के बीज खरीद रहा है। एक साल पहले वह उससे और अन्य 22 किसानों से 22 लाख रुपये के बीज लेकर गया था और अब तक उसने पूरे रुपये नहीं दिए हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि किसानों के अभी 14 लाख रुपये बकाया है और आरोपी मांगने पर टालमटोल करता है। किसान रुपये लेने के लिए उसके घर भी गए, लेकिन वह हर बार कोई बहाना बनाकर उनका टालता रहा। इसके बाद उसने उनके फोन भी उठाने बंद कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 5 मई को किसानों को देख आरोपी गाड़ी छोड़ हुआ फरार
शिकायतकर्ता अशोक ने बताया कि 5 मई को उसे सूचना मिली कि कंवरपाल बाढड़ा नहर के पास से कैंटर में बीज लेकर जा रहा है। सूचना मिलने पर वह अन्य किसानों साथ उक्त जगह पर पहुंचा। उसने बताया कि आरोपी उन्हें देखकर कैंटर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बाद में उन्होंने डायल 112 पुलिस टीम को सूचना देकर मौके पर बुलाया। पुलिस के बुलाने पर भी आरोपी वहां नहीं पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने बीजों से भरी गाड़ी को जब्त कर बाढड़ा थाने में खड़ा करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed