फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Four-year-old Marwari mare Rani became the center of attraction

Charkhi Dadri News: चार साल की मारवाड़ी घोड़ी रानी बनी आकर्षण का केंद्र

Mon, 13 Mar 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 13 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Four-year-old Marwari mare Rani became the center of attraction
घोड़ी रानी के साथ पशुपालक रमेश और उसका साथी।
चरखी दादरी। 39वें प्रदेश स्तरीय पशु मेले में 4 साल की मारवाड़ी घोड़ी रानी आकर्षण का केंद्र बनी हुई। महेंद्रगढ़ के गांव नांगल काठा निवासी रमेश कुमार पहली बार इस तरह के मेले में अपनी घोड़ी को प्रतिस्पर्धा के लिए लेकर आया है।
विज्ञापन


रमेश कुमार ने बताया कि प्रदेश स्तरीय पशु मेले ने राज्य के पशुपालकों का हौंसला बढ़ाने का कार्य किया। समाचार पत्रों में इस मेले की सूचना मिलने के बाद इसमें शामिल होने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनकी मारवाड़ी घोड़ी रानी इस प्रतिस्पर्धा में अवश्य ही जीत हासिल करेगी। रमेश कुमार ने बताया कि इसकी उम्र 4 साल है और ऊंचाई 64 इंच। इसे शुरू से ही जौ, चने और दूध सहित कई प्रकार की खाद्य सामग्री दी जा रही है। हर रोज 10 किलोमीटर दौड़ कराई जाती है ताकि यह पूरी तरह से तंदुरूस्त रहे। यह घोड़ी उन्होंने शौकिया तौर पर ली हुई है। खेतों में नीलगाय और आवारा पशुओं को भगाने के लिए वह इस घोड़ी का प्रयोग करता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऑफ रूट चलने के लिए घोड़ी से बेहतर और कोई साधन नहीं होता। आज के आधुनिकता के दौर में भले ही करोड़ों रुपये की कारें सड़कों पर चलने लगी हैं लेकिन घोड़ी का रुतबा आज भी अलग है। इसकी कीमत के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि इस घोड़ी की कोई कीमत नहीं है वह इसे कभी नहीं बेचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed