{"_id":"66009201c4c5a3643c0265b6","slug":"four-volunteers-from-dadri-district-became-disaster-heroes-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-115414-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दादरी जिले के चार स्वयंसेवक बने आपदा वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दादरी जिले के चार स्वयंसेवक बने आपदा वीर
Mon, 25 Mar 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। आपदा के समय फंसे लोगों तक सहायता पहुंचाकर उनकी जान बचाई जाएगी। इसके लिए हरियाणा रेडक्राॅस ने आपदा वीर बनाने की योजना शुरू की है। इसके तहत युवाओं को आपदा में सहायता के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें चरखी दादरी जिले के चार स्वयंसेवकों को आपदा वीर बनाया गया है।
भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी की हरियाणा शाखा की ओर से पंचकूला के लक्ष्मी भवन धर्मशाला में 18 से 22 मार्च तक राज्यस्तरीय आपदा मित्र आपदा रिस्पांस प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में प्रदेशभर से विभिन्न जिला शाखाओं के 116 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इसमें चरखी दादरी जिले के चार रेडक्राॅस स्वयंसेवक एवं सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र डांडमा, अमित आर्य मांढी पिरानू, मनोज शर्मा महराणा, जितेंद्र कुमार चांगरोड आदि ने प्रशिक्षण लिया।
कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि अंबाला मंडल आयुक्त रेणु फुलिया, उपायुक्त पंचकूला सुशील सारवान, हरियाणा राज्य रेडक्राॅस की उपाध्यक्ष सुषमा गुप्ता और महासचिव मुकेश अग्रवाल ने प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया। शिविर में स्वयंसेवकों को एनडीआरएफ की टीम ने आग से बचाव करना सिखाया। रेडक्राॅस सोसायटी ने प्राथमिक उपचार करना सिखाया।
विज्ञापन
रेडक्राॅस के जिला सचिव बलवान सिंह ने बताया कि इस दौरान जिले के चार स्वयंसेवकों को रेडक्राॅस सोसायटी का आपदा वीर बनाया गया है। इन चारों युवकों की सेवाएं किसी भी आपदा के समय ली जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि आपदा के समय तुरंत सहायता सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है। इसीलिए रेडक्राॅस की ओर से आपदा वीर बनाए जा रहे हैं। इस अवसर पर हरियाणा रेडक्राॅस के संयुक्त सचिव अनिल जोशी, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी रविंद्र कुमार, कार्यक्रम अधिकारी रोहित शर्मा, राज्य प्रशिक्षण अधिकारी संजीव धीमान, सरबजीत सिंह आदि मौजूद रहे।