फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Four henchmen of Lawrence Bishnoi gang sent to jail

Charkhi Dadri News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार गुर्गाें को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Four henchmen of Lawrence Bishnoi gang sent to jail
चरखी दादरी। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के चार गुर्गाें को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि इससे पहले रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों ने कई राज खोले हैं और उनके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बता दें कि गत बुधवार को सीआईए टीम ने चांदवास बणी से डांडमा निवासी अंकित उर्फ धोलिया, अजय उर्फ भोला, द्वारका निवासी आशुराज उर्फ लक्की और ढाब ढाणी निवासी रविंद्र उर्फ मिंटू को गिरफ्तार किया था। उनके पास से पुलिस को एक पिस्तौल, 16 कारतूस, चार बुलेट प्रूफ जैकेट, चार बुलेट प्रूफ हेलमेट और एक डोंगल व मोबाइल बरामद किया था।
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान सामने आया था कि सभी आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े झज्जर निवासी और फिलहाल कैलिफोर्निया में रह रहे अक्षय के संपर्क में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया था। शनिवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया और वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।


- पांच लाख रुपये की है बुलेट प्रूफ जैकेट और हेलमेट
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों से जो बुलेट प्रूफ जैकेट और हेलमेट बरामद हुए हैं उनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये है। यह जांच का विषय है कि आरोपियों को ये सामान अक्षय के कहने पर किसने और कहां से उपलब्ध कराया। सूत्रों के अनुसार झज्जर पुलिस भी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।




दो दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद चारों आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। मामले की जांच अभी चल रही है।
दिलबाग सिंह, प्रभारी, सीआईए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed