{"_id":"64e11bd72b44ce4aba0ee41d","slug":"four-arrested-for-selling-stolen-car-from-rewari-with-fake-number-plates-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-4913-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रेवाड़ी से लूटी कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने आए चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: रेवाड़ी से लूटी कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने आए चार गिरफ्तार
Sun, 20 Aug 2023 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
लूट की गाड़ी बेचने के चक्कर में पुलिस द्वारा काबू किए गए आरोपी।
चरखी दादरी। शहर के सेक्टर आठ से स्पेशल स्टाफ ने लूट की गाड़ी बेचने आए चार युवकों को काबू किया है। उनके पास से टीम को रेवाड़ी से लूटी गई एक ऑल्टो कार बरामद हुई है। उनके खिलाफ सिटी पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया।
एएसआई तेनसिंह ने बताया कि शुक्रवार को उनकी टीम अपराध की रोकथाम के लिए बस स्टैंड पर मौजूद थी। उसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि शहर के सेक्टर आठ में एक ऑल्टो पर फर्जी नंबर लगी हुई है और यह कार रेवाड़ी से लूटी गई है। अब आरोपी इसे बेचने की फिराक में चौधरी देवीलाल की मूर्ति के पास खड़े हैं। पुलिस ने तुरंत उक्त जगह पर दबिश दी। वहां एक कार में चार युवक बैठे दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस उनके पास पहुंची और पूछताछ की। उन्होंने पुलिस को अपनी पहचान रेवाड़ी जिले गांव ढाणी विनय कुमार, सतनाली निवासी कैलाश उर्फ लादेन और सौरभ उर्फ काजू, बारड़ा निवासी प्रवीन उर्फ लक्की के रूप में बताई। आईटी सेल से जांच कराने पर पुलिस को कार की नंबर प्लेट फर्जी मिली। इसके बाद जांच में सामने आया कि इस गाड़ी के संबंध में गत 2 जुलाई को रेवाड़ी के मॉडल टाउन थाने में लूट की शिकायत दर्ज कराई गई थी। बाद में पुलिस ने आरोपियों को कार समेत गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। वहां उनके खिलाफ लूट की गाड़ी को फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने के आरोप में मामला दर्ज किया गया।
यूं की गई थी लूट
गत दो जुलाई को इंजीनियर अपनी कार से आ रहा था, उसी दौरान तीन लोगों ने उससे लिफ्ट ली। मौका मिलते ही उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया और अचेत अवस्था में सड़क किनारे छोड़कर उसकी कार, मोबाइल और लैपटॉप लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आदेश पर गठित की गई थी एसआईटी
लूट का ये मामला मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष भी उठा था। उन्होंने इस मामले में एसआईटी गठित करने का आदेश दिया था। उनके आदेश की पालना करते हुए रेवाड़ी एसपी की और से एसआईटी गठित की गई थी।