{"_id":"5d7a98838ebc3e01767f4618","slug":"former-sucide-issue-in-charkhi-dadari-charkhidadri-news-rtk517597284","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान दलबीर का पीजीआई में करवाया पोस्टमार्टम, वीडियो की जांच करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान दलबीर का पीजीआई में करवाया पोस्टमार्टम, वीडियो की जांच करेगी पुलिस
विज्ञापन
रामनगर धरनास्थल पर बुधवार को सल्फास निगलने वाले दातोली निवासी दलबीर का झोझूकलां थाना पुलिस ने वीरवार को रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने फिलहाल इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। झोझूकलां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह का कहना है कि दलबीर की मौत से पहले की जो वीडियो सामने आई है, उसकी जांच की जाएगी। जांच के निष्कर्ष के अनुसार पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। उन्होंने बताया कि वीरवार दोपहर पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक का शाम को गांव में दाह-संस्कार करवा दिया गया।
ज्ञात रहे कि एनएच-152 डी की मुआवजा राशि बढ़वाने के लिए जिले के 17 गांवों के किसान रामनगर और ढाणी फौगाट गांव के समीप धरने पर बैठे हैं। दातोला निवासी दलबीर रामनगर धरनास्थल पर लगातार आ रहा था। बुधवार को उसने धरनास्थल के समीप बने ट्यूबवेल पर जाकर सल्फास निगल लिया था। इसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया था। यहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था। वहां उपचार के दौरान उसकी दोपहर करीब तीन बजे मौत हो गई थी। बुधवार शाम को ही धरना संयोजक समिति ने आगामी रणनीति के लिए मृतक के परिजनों से बातचीत की थी। इसके अलावा धरना समिति ने भी अपनी रूपरेखा तैयार की और वीरवार दोपहर तक बैठकों का दौर चला। गांव दातोली में भी इस मसले पर पंचायत आयोजित की गई। झोझूकलां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि दातोली पंचायत ने समझदारी का परिचय देते हुए पोस्टमार्टम कराने का सुझाव दिया, जिसे परिजनों ने मान लिया। इसके बाद दलबीर उर्फ बिल्लू का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया गया। वीरवार शाम ही दातोली गांव में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया और इस दौरान भी पुलिस मौके पर मौजूद रही।
झोझूकलां थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई है। मृतक दलबीर की मौत से पहले की जो वीडियो सामने आई थी, उसकी जांच की जाएगी। जांच के दौरान देखा जाएगा कि दलबीर से वो बातें किसी ने बुलवाई हैं या नहीं। जांच पूरी होने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।