फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Former Died in CharkhiDadari

किसान की मौत, एक करोड़ सहायता राशि और बच्चों को नौकरी देने की मांग

Mon, 12 Aug 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Former Died in CharkhiDadari
मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करती पुलिस। - फोटो : CharkhiDadri
गांव खातीवास निवासी एक किसान की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक के बेटे ने पुलिस बयान में बताया कि उसका पिता पिछले काफी दिनों से मानसिक रूप से तनावग्रस्त था। उनकी साढ़े तीन एकड़ जमीन एनएच-152 डी के लिए अधिग्रहित होनी प्रस्तावित है। जमीन की कम मुआवजा राशि सरकार की तरफ से उन्हें दी जा रही है। परिजनों और हरियाणा स्वाभिमान आंदोलन के संयोजक रमेश दलाल ने किसान की मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया है। शव लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे परिजनों और धरना संयोजक समिति ने प्रशासन से पीजीआई में बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। वहीं, हरियाणा स्वाभिमान आंदोलन समिति ने मृतक किसान के परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता और बच्चों को नौकरी देने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खातीवासी निवासी धर्मपाल (69) की सुबह चार बजे तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। सिविल अस्पताल पहुंचे किसान नेता रमेश दलाल ने बताया कि धर्मपाल की मौत का कारण तनाव है। उन्होंने बताया कि धर्मपाल के परिवार के पास साढ़े तीन एकड़ जमीन बची थी और वो भी नेशनल हाईवे 152-डी ग्रीन कॉरिडोर के दायरे में आ गई। उन्होंने बताया कि संशोधित मुआवजा राशि भी बेहद कम है। सरकार के मुआवजा न बढ़ाने के चलते किसान धर्मपाल तनाव में चला गया और इसके चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे कमल ने बताया कि उसके पिता की सुबह चार बजे तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई। कमल ने बताया कि उनकी साढ़े तीन एकड़ जमीन एनएच में बेहद कम मुआवजा राशि पर एक्वायर होनी थी और इसके चलते उसका पिता काफी परेशान था। पुलिस ने कमल के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश दलाल सहित रामनगर धरना समिति प्रधान अनूप फौगाट व संयोजक विनोद मौड़ी ने बताया कि एनएच में एक्वायर होने के बाद धर्मपाल के पास जमीन नहीं बची। उसके परिवार का कोई सदस्य नौकरी में भी नहीं है। इसके चलते पिछले लंबे समय से उसके सामने परिवार के पालन-पोषण की समस्या भी पैदा हो गई थी। विनोद मौड़ी ने बताया कि धर्मपाल गत 26 फरवरी से रामनगर के समीप शुरू किए गए धरने पर लगातार पहुंच रहा था। वहीं, धर्मपाल के दम तोड़ने के बाद परिजन सोमवार दोपहर शव को दादरी सिविल अस्पताल ले आए। मामले की सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार भी अपनी टीम सहित सिविल अस्पताल पहुंचे।
30 साल पहले साढ़े छह एकड़ जमीन कर दी थी दान
सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के बेटों ने बताया कि उनके परिवार के पास करीब दस एकड़ जमीन थी। उनके दादा ने करीब तीस साल पहले साढ़े छह एकड़ जमीन गोशाला को दान दे दी थी। इसके बाद उनके पास साढ़े तीन एकड़ जमीन ही बची थी। यह जमीन नेशन हाईवे के दायरे में आ गई थी। इसके चलते अब उनके परिवार के पास गुजारा करने को कोई संसाधन भी नहीं बचा है।
मृतक के छह बेटों में से किसी के पास नहीं नौकरी
मृतक किसान धर्मपाल की सात संतान हैं। इनमें छह बेटे और एक बेटी है। बेटी और तीसरे नंबर का बेटा कमल शादीशुदा हैं, जबकि पांच अन्य संतानें अविवाहित हैं। कमल ने बताया कि दो भाई चांद और सूरज उससे बड़े हैं, जबकि बहन सविता, भाई शेखर, जितेंद्र और योगेंद्र उससे छोटे हैं। कमल ने बताया कि छह भाइयों में से कोई भी नौकरी नहीं लगा हुआ है और पूरा परिवार खेती पर ही निर्भर है।
खातीवास में दूसरी और जिले में तीसरे किसान की मौत
एनएच-152 को लेकर किसान गत 26 फरवरी से धरना दे रहे हैं। इस मामले में यह तीसरे किसान की मौत है। खातीवास निवासी किसान जगदीश ने आत्महत्या कर ली थी, जबकि करीब दस दिन पहले ढाणी फौगाट धरनास्थल पर ढाणी निवासी किसान राम अवतार की तनाव के चलते हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। धर्मपाल के रूप में अब तीसरे किसान की मौत हुई है और परिजन हृदय गति रुकने का कारण तनाव बता रहे हैं।
परिजनों ने हरियाणा स्वाभिमान आंदोलन समिति को सौंपा शव
सिविल अस्पताल पहुंचे हरियाणा स्वाभिमान आंदोलन के संयोजक रमेश दलाल ने बताया कि मृतक धर्मपाल के परिजनों ने शव समिति को सौंप दिया है। समिति की सबसे पहली मांग पोस्टमार्टम पीजीआई में चिकित्सकों के बोर्ड से करवाने की है। इसके अलावा धर्मपाल के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा, बच्चों को नौकरी सहित जमीन की उचित मुआवजा राशि देना भी समिति और किसानों की मांगें हैं।

सदर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने कहा कि मृतक के बेटे कमल के बयान पुलिस ने दर्ज किया है। मृतक के बेटे का कहना है कि मानसिक तनाव से ग्रस्त होने के चलते धर्मपाल की मौत हुई है। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed