फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Flood fire department struggling with shortage of staff and vehicles

कर्मचारियों और गाड़ियों की कमी से जूझ रहा बाढड़ा दमकल विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Flood fire department struggling with shortage of staff and vehicles
बाढड़ा। बाढड़ा में दमकल कार्यालय खुले तीन माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक विभाग यहां पर्याप्त स्टाफ और गाड़ी मुहैया नहीं करवा पाया है। आलम यह है कि दमकल विभाग कार्यालय अनाज मंडी स्थित किसान विश्राम गृह के एक कमरे में चल रहा है। यहां पूरे स्टाफ के बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा दमकल विभाग के पास गाड़ी भी पर्याप्त नहीं हैं।
विज्ञापन

बाढड़ा में दमकल विभाग कार्यालय गत दो अप्रैल को वर्किंग में आया था। इसके बाद यहां स्टाफ की संख्या बढ़ाकर आठ कर दी गई, लेकिन गाड़ी अभी भी एक ही है। बाढड़ा उपमंडल में 50 गांव हैं और इस लिहाज से एक गाड़ी नाकाफी है। गत तीन माह की अगर बात करें तो आग की करीब 15 घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं, दूसरी ओर गाड़ी में पानी भरने के लिए भी विभाग के पास कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

नियमों की अगर बात करें तो दमकल विभाग के ऑफिस में एक गाड़ी पर दस कर्मचारी होने चाहिए लेकिन यहां सात कर्मचारी तैनात हैं और इंचार्ज को छोड़कर सभी कच्चे कर्मचारी हैं। इनमें तीन चालक व तीन फायरमैन हैं। नियमानुसार 50 हजार की आबादी और 25 किलोमीटर के दायरे में एक गाड़ी होनी चाहिए, लेकिन यहां ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कर्मचारियों की संख्या कम होने से 12 घंटे दे रहे ड्यूटी
दमकल विभाग के कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि स्टाफ की कमी के चलते उन्हें लगातार 12 घंटे तक ड्यूटी करनी पड़ रही है। इतना ही नहीं मौजूदा कार्यालय में मूलभूत सुविधाएं तक नहीं है, जिसके चलते उन्हें परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। मौजूदा कार्यालय में एकसाथ सभी कर्मचारियों के बैठने या आराम करने तक का प्रबंध नहीं है।

फिलहाल जो मौजूदा संसाधन हैं हम उन्हीं से काम चला रहे हैं। जल्द ही कर्मचारियों व गाड़ी की कमी दूर होने की उम्मीद है। नया कार्यालय भवन बनने के बाद ही मूलभूत सुविधाओं की कमी दूर हो सकेगी।
वजीर सिंह, प्रभारी, बाढड़ा दमकल विभाग कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed