फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Five kms Anuradha and Neha became the winners in the cycle race

Charkhi Dadri News: 5 कि.मी. साइकिल दौड़ में अनुराधा और नेहा बनी विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Five kms Anuradha and Neha became the winners in the cycle race
बलिदान स्टेडियम में आयोजित साइकिल दौड़ में भाग लेतीं प्रतिभागी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगलवार को जनता कॉलेज के बलिदान स्टेडियम में महिलाओं के लिए खंड स्तरीय खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इनमें दादरी व बौंद कलां खंड की महिलाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। खेल स्पर्धा का शुभारंभ दादरी एसडीएम नवीन कुमार ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेलों में दादरी जिले की लड़कियों ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आज भारत में अनेक ऐसी महिलाएं हैं, जो शादी के बाद भी खेल प्रतियोगिताओं में मेडल जीत रही हैं। जिले की कई महिला खिलाड़ियों ने देश-विदेश में दादरी जिले का नाम रोशन किया है। इससे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारण ने एसडीएम नवीन कुमार का स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन प्रति वर्ष खंड स्तर व जिला स्तर पर किया जाता है। इसके अलावा महिलाएं अपने खान-पान और रहन-सहन के प्रति पहले से अधिक जागरूक हुई हैं। उनको आंगनबाड़ी सेंटर में शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल के लिए टिप्स दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में तीस वर्ष या इससे अधिक आयु की महिलाओं ने भाग लिया। बौंद खंड में 5 किलोमीटर साइकिल दौड़ में अनुराधा पहले, ममता दूसरे व सोनिया तीसरे स्थान पर रहीं। चार सौ मीटर रेस में अर्पित को पहला, पायल को दूसरा व प्रियंका को तीसरा पुरस्कार मिला है। 300 मीटर रेस में मीनू प्रथम, प्रतिभा द्वितीय व साधना तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में ऋतु प्रथम, राजेश दूसरे व प्रवेश तीसरे स्थान पर रही। आलू दौड़ में सुमन प्रथम, अंजू दूसरे व रेखा तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार मटका दौड़ में रेनू प्रथम, पिंकी दूसरे व दयावंती तीसरे स्थान पर रही।
दादरी खंड की स्पर्धाओं के ये रहे परिणाम
दादरी खंड में पांच किलोमीटर साइकिल दौड़ में नेहा पहले, साक्षी दूसरे व ममता तीसरे स्थान पर रहीं। चार सौ मीटर रेस में मंजू को पहला, सिवानी को दूसरा व रीना को तीसरा पुरस्कार मिला है। 300 मीटर रेस में अंतिम प्रथम, निकिता द्वितीय व एकता तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में ऋतु प्रथम, प्रमिला दूसरे व मीना तीसरे स्थान पर रही। आलू दौड़ में अन्नु प्रथम, सुशीला दूसरे व मनीषा तीसरे स्थान पर रही। मटका दौड़ में जयवंती प्रथम, सविता दूसरे व सुमन तीसरे स्थान पर रही।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर प्राचार्य सुदर्शन जांगड़ा, सुपरवाइजर छोटन देवी, सरोज, परवारी, सुमनलता, दीर्घा, सुमन देवी, रेणु, रिंकू सोनिया व राजबीर आदि मौजूद रहे। एसडीएम और सीडीपीओ ने विजेता महिला प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed