फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   First-year admission process completed; 60 percent of seats in colleges remain vacant.

Charkhi Dadri News: प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया पूरी कॉलेजों में 60 प्रतिशत सीटें खाली

Mon, 24 Aug 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 24 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
First-year admission process completed; 60 percent of seats in colleges remain vacant.
जनता कॉलेज में एडमिशन करवाने पहुंचीं छात्राएं व परिजन। 
चरखी दादरी। जिले के आठ कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए रविवार को ओपन काउंसिलिंग का अंतिम दिन था। इस दिन काफी विद्यार्थी दाखिला करवाने कॉलेजों में पहुंचे। दिनभर दाखिला प्रक्रिया चलती रही। इसके बावजूद जिले में यूजी की 40 फीसदी सीटें भी नहीं भर पाईं। बड़ी संख्या में सीटें खाली रहने के कारण अब विद्यार्थियों को दाखिले के लिए एक और मौका मिलने की संभावना है। हालांकि, उच्चतर शिक्षा विभाग ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया है। जिले के आठ कॉलेजों में यूजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों की कुल 4202 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चल रही थी।
विज्ञापन

पहले नियमित दाखिला चरण हुआ। इसके बाद ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर दिया गया। अंतिम दिन सीटों की उपलब्धता को देखते हुए आरक्षित वर्ग की रिक्त सीटों को सामान्य वर्ग में बदला गया।
विज्ञापन

यह नियमानुसार किया गया ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को दाखिला मिल सके। इसके बावजूद सीटें खाली रहीं जिससे सभी आवेदकों को प्रवेश मिला। कुल सीटों की तुलना में दाखिलों की संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिलों में मामूली वृद्धि
रविवार को ओपन काउंसिलिंग का अंतिम दिन होने के कारण कॉलेजों में विद्यार्थियों की आवाजाही सुबह से ही बढ़ी रही। अनेक विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ कॉलेज पहुंचे। उन्होंने विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की जानकारी ली। दस्तावेज की जांच, फीस जमा करवाने और सीट आवंटन की प्रक्रिया चलती रही। इस दौरान कॉलेजों में कर्मचारियों और शिक्षकों की व्यस्तता बनी रही। कई विद्यार्थियों ने अंतिम अवसर का लाभ उठाते हुए अपना दाखिला सुनिश्चित करवाया। अंतिम दिन विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने से दाखिलों में कुछ बढ़ोतरी हुई।
40 फीसदी सीटें भी नहीं भर पाईं
अधिकारियों के अनुसार, जिले के कॉलेजों में अभी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। कुल सीटों में से 40 फीसदी सीटें भी नहीं भर पाई हैं। खासतौर पर कुछ कॉलेजों और पाठ्यक्रमों में पिछले साल के मुकाबले आवेदकों की संख्या कम रही। अंतिम दिन दाखिलों में बढ़ोतरी के बावजूद रिक्त सीटों की स्थिति में कोई बड़ा बदलाव आ सका। यह स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
मिल सकता है एक और अवसर
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, प्रदेशभर के कॉलेजों में रिक्त सीटों की स्थिति का आकलन किया जाएगा। यदि बड़ी संख्या में सीटें खाली रहती हैं, तो उच्चतर शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को दाखिले के लिए एक और अवसर देने पर विचार कर सकता है। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय विभाग स्तर पर ही लिया जाएगा। यह निर्णय विद्यार्थियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होगा।


जनता कॉलेज सहित जिले के अन्य कॉलेजों में इस बार दाखिले कम हुए हैं। हालांकि अंतिम दिन दाखिले बढ़े हैं। अभी तक दाखिलों की तिथि आगे बढ़ाने का कोई नोटिस नहीं मिला है।
- डॉ. नीरज गर्ग, नोडल अधिकारी, जनता काॅलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed