फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fire department personnel will do duty in two shifts

Charkhi Dadri News: दिवाली पर तीन के बजाय दो पालियों में ड्यूटी करेंगे दमकल विभाग कर्मी

Tue, 29 Oct 2024 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 29 Oct 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Fire department personnel will do duty in two shifts
चरखी दादरी। दिवाली पर्व पर आग लगने की घटनाएं होना आम बात है। कई बार बाजारों में दुकानों में भी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। इसके लिए दमकल विभाग ने कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए हैं। वहीं, अब कर्मचारियों की तीन के बजाय दो शिफ्टों में 24 घंटे डयूटी रहेगी।
विज्ञापन

जिले में 22 कर्मचारियों का स्टाफ है। इनमें 16 दादरी शहर और 6 बाढड़ा उपमंडल में कार्यरत हैं। विभाग के पास पांच दमकल वाहन हैं। इनमें चार बड़ी व एक छोटी गाड़ी है। दो बाइकें हैं। इनके जरिए तंग गलियों में आग लगने पर मदद ली जाती है।
विज्ञापन

दमकल विभाग में जिले के अनुरूप 66 कर्मचारियों का स्टाफ होना चाहिए। दिवाली पर्व को देखते हुए कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए हैं। फायर ऑफिसर का पद भी खाली है। जिले में 172 गांवों के अलावा शहर की आबादी भी करीब 80,000 के पार है। उपमंडल बाढड़ा में भी 54 गांव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार बौंदकलां कस्बे की आबादी भी करीब 30,000 और 48 गांव भी शामिल हैं। बौंदकलां खंड के लिए भी दो दमकल गाड़ी की जरूरत है।
- शहर में कॉटन मिल और पाइप फैक्टरी
शहर में करीब 12 कॉटन मिल, ऑयल मिल के अलावा कई पाइप फैक्टरियां हैं। इनमें आग लगने की घटनाएं होती रही हैं। अब दिवाली पर्व को देखते हुए वैसे तो दमकल विभाग सतर्क हो गया है जबकि स्टाफ की कमी है। फायर ऑफिसर का पद रिक्त है। इस समय पलवल के ऑफिसर को अतिरिक्त चार्ज दे रखा है।


विभाग अभी से सतर्क है। कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। कर्मचारी 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। खासकर शहर में विशेष नजर रखी जा रही है। -लेखराम, कार्यकारी फायर ऑफिसर, दमकल विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed