फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fire cot due to shart surkit

शार्ट-सर्किट से दुकान में लगी आग, हजारों का सामान जला

Mon, 09 Mar 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Fire cot due to shart surkit
गांव बिंद्राबन में दुकान में लगी आग से जला सामान। - फोटो : CharkhiDadri
गांव बिंद्राबन स्थित एक दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से कीमती उपकरण व सामान जल गए। पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बिंद्राबन निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में स्थित अपने मकान में परचून एवं दूध की दुकान चलाता है। दुकान में दूध रखने के लिए फ्रिज व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी रखे हुए थे। रविवार देर शाम वह दुकान को बंद करके घर जाकर सो गया। सोमवार सुबह सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी कि दुकान से आग की लपटें उठ रही हैं। दुकानदार ओमप्रकाश मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सारा सामान जल चुका था। आग में हजारों का सामान जल गया। पीड़ित का कहना है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। दुकान मालिक ने जिला प्रशासन से नुकसान की क्षतिपूर्ति करने की मांग की है। घटना की शिकायत मिलते ही अटेला चौकी की टीम ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed