{"_id":"6532ba99eafea922290893f6","slug":"fire-broke-out-in-moving-bus-due-to-short-circuit-in-wiring-43-passengers-safe-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-8201-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: वायरिंग में शॉर्ट-सर्किट से चलती बस में लगी आग, 43 सवारियां सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: वायरिंग में शॉर्ट-सर्किट से चलती बस में लगी आग, 43 सवारियां सुरक्षित
विज्ञापन
चरखी दादरी। लोहारू से वाया चरखी दादरी होते हुए दिल्ली जा रही भिवानी डिपो की बस में वीरवार सुबह गांव खेड़ी बत्तर के समीप वायरिंग में शॉर्ट-सर्किट होने से आग लग गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी 43 यात्रियों समेत चालक और परिचालक सुरक्षित हैं। हालांकि बस पूरी जल गई। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
बता दें कि लोहारू बस स्टैंड से सुबह करीब 8:20 बजे दिल्ली के लिए बस चली थी। बस के वाया बाढड़ा होते हुए दादरी पहुंचने से ठीक पांच किलोमीटर पहले वायरिंग में शॉर्ट-सर्किट हो गया और आग लग गई। चालक उमेश ने तत्काल बस सड़क किनारे रोकी और तुरंत बाद परिचालक धर्मबीर ने सवारियों को उतारना शुरू कर दिया।
दूसरी ओर देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और बस में आग लगने की सूचना डायल 112 पर भी दी गई। बस के आग की लपटों से घिरने से पहले ही सभी सवारियां बाहर निकलने में कामयाब रही। वहीं, दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। इसके बाद भी बस से धुआं उठता रहा।
विज्ञापन
- अग्निशमन यंत्र भी हो गया खाली
बस के अगले हिस्से में आग लगते ही चालक और परिचालक ने अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। वहीं, अग्निशमन यंत्र भी खाली हो गया और इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने मोर्चा संभाला