फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fire breaks out in cotton mill, loss

Charkhi Dadri News: सूत मिल में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sun, 17 Mar 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 17 Mar 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in cotton mill, loss
कपूरी गांव दादरी की सूत मिल में लगी आग बुझाने में जुटे दमकल कर्मचारी और श्रमिक।
चरखी दादरी। दादरी-चिड़िया रोड पर कपूरी के पास स्थित एक सूत मिल में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि जब तक आग बुझती तक तक मिल में रखी मशीनें, कपास और अन्य सामान इसकी चपेट में आ चुका था। वहीं, इस घटना में मिल संचालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कपूरी गांव के पास ओपी इंडस्ट्रीज स्थित है। सुबह करीब 11 बजे मिल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी जबकि अपने स्तर पर भी आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल टीम पहुंचने तक टैंकरों के जरिये आग की लपटों पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बन पाई।
विज्ञापन

सूचना देने के करीब 15 मिनट बाद दमकल विभाग और चिड़िया चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने पहले मिल के अंदर की स्थिति जानी और इसके बाद बाहर मौजूद लोगों को एकतरफ हटाकर व्यवस्था बनाने का प्रयास किया। दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की मशक्कत के बाद दोपहर तीन बजे आग पर काबू पाया जा सकता। तब तक मिल में काफी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 25 से ज्यादा श्रमिक थे मिल के अंदर
बताया जा रहा है कि ओपी इंडस्ट्रीज में करीब 50 श्रमिक काम करते हैं लेकिन घटना के समय वहां 25 से अधिक श्रमिक मौजूद थे। आग फैलते देख सभी को बाहर निकाला गया और समय रहते उठाए गए इस कदम से जनहानि होने से बच गई। वहीं, मौके पर काफी संख्या में लोग भी एकत्र हुए जिन्होंने राहत कार्य में मदद की।


आग में जला ये सामान

ओपी इंडस्ट्रीज के मालिक सुनील कुमार के पुत्र शिवशंकर ने बताया कि आग लगने से फैक्टरी का शेड, प्रेस मशीन, केबिन, प्रेस बेल्ट, जिनिंग बेल्ट, फ्रेम, मोटर, मशीन, केबल, रुई लुज, रुई गांठ, कपास, बिनौला, रुई, कपास की पल्ली, जिनिंग मशीन, बेल क्लोथ और बेल स्ट्रीप्स को नुकसान पहुंचा है। दादरी जिले के चिड़िया रोड पर सबसे अधिक तेल और सूत मिल हैं। हर साल इनमें से किसी न किसी मिल में हर साल आग की घटना होती है और हर घटना में मिल संचालक को लाखों का नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed