फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Final publication of voter list, 6145 voters increased

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6145 मतदाता बढ़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Final publication of voter list, 6145 voters increased
चरखी दादरी। जिले की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन बुधवार को कर दिया गया है। इसके मुताबिक जिले में अब मतदाताओं की संख्या 392033 हो गई है, जो कि पिछले साल 13 जनवरी को 385888 थी। इस लिहाज से इस बार जिले में 6145 मतदाता बढ़े हैं। बाढड़ा हलके में 2596 व दादरी हलके में 3549 मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार राजेंद्र सिंह ने बताया कि एक जनवरी 2022 को आधार तिथि मानकर जिले में एक नवंबर से तीस नवंबर तक पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। इस दौरान वोट बनवाने, नाम कटवाने व संशोधन करवाने संबंधी दावे और आपत्तियों का निपटारा करने के बाद दादरी एवं बाढड़ा हलके की वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में नई मतदाता सूची के अनुसार 190617 वोटर हो गए हैं, जबकि गत वर्ष 15 जनवरी को मतदाताओं की संख्या 188021 थी। इसी तरह दादरी विधानसभा क्षेत्र में 201416 मतदाता हो गए हैं और गत वर्ष संख्या 197867 थी। नए वोटरों में बाढड़ा हलके में 2596 का इजाफा हुआ है। इनमें 1304 पुरूष व 1292 महिलाएं शामिल हैं। दादरी विधानसभा क्षेत्र में 3549 नए मतदाता जुड़े हैं। इनमें 1874 पुरूष और 1675 महिला वोटर शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में अब 207568 पुरुष और 184465 महिला मतदाता
राजेंद्र सिंह ने बताया कि नई मतदाता सूची के मुताबिक 207568 पुरुष व 184465 महिलाओं सहित जिला के दोनों हलकों में 392033 वोटर हो गए हैं। यह सूची दादरी निर्वाचन कार्यालय और वेबसाइट पर देखी जा सकती है। जो वोटर अपना नाम मतदाता सूची में देखना चाहते हैं, वे अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed