फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fields ready for mustard sowing submerged due to minor overflow on tail

टेल पर माइनर ओवरफ्लो होने से सरसों की बिजाई के लिए तैयार खेत में भरा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Fields ready for mustard sowing submerged due to minor overflow on tail
गांव ढाणी फौगाट में खाद डालकर सरसों की बिजाई के लिए तैयार किया गया खेत पानी से लबालब। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। गांव ढाणी फौगाट में टेल पर माइनर के ओवरफ्लो होने से सरसों की बिजाई के लिए तैयार कई एकड़ खेतों में पानी भर गया। पीड़ित किसानों ने संबंधित विभाग व सरकार से मुआवजा की मांग की है।
विज्ञापन

किसान संजय शर्मा पुत्र श्रीनिवास ने बताया कि झज्जर जिले की सीमा से गांव पातुवास से गुजरते हुए इस माइनर की टेल गांव ढाणी फौगाट में पड़ती है। टेल पर पानी का किसी प्रकार का कोई प्रबंध नहीं किया जा रहा है। पानी व्यर्थ में बहता रहता है। संजय शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात को माइनर में पीछे से ज्यादा मात्रा में पानी छोड़ दिया गया जिससे आसपास के खेतों में पानी भर गया। संजय ने बताया कि उसने सरसों की बिजाई के लिए खेत तैयार किया हुआ था। खेत में खाद डालकर जुताई कर रखी थी अब माइनर का पानी भरने से उसे काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। ज्यादा मात्रा में पानी भरने से अब फसल की बिजाई करना भी मुश्किल हो गया है। जब तक पानी सूखेगा तब तक बिजाई का समय बीत जाएगा। संजय ने बताया कि उसका डेढ़ एकड़ खेत जलमग्न हो गया। इसी प्रकार किसान सुंदर के खेत में भी पानी भर गया। सुंदर ने भी खेत में सरसों की बिजाई करनी थी और खाद डालकर जुताई कर रखी थी।
विज्ञापन

इन किसानों ने बताया कि माइनर का अंतिम छोर होने की वजह से सिंचाई विभाग को पानी समायोजन की व्यवस्था करनी चाहिए। माइनर का पानी कई बार खेतों में भर जाता है। पानी की भी बर्बादी हो रही हैै। किसान संजय व सुंदर शर्मा ने सिंचाई विभाग व सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed