फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fertilizer did not reach, farmers returned after waiting five and a half hours

नहीं पहुंची खाद, साढ़े पांच घंटे इंतजार कर लौटे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer did not reach, farmers returned after waiting five and a half hours
खाद के लिए सदर थाने के बाहर कतार में लगे किसान। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में शनिवार को खाद की खेप न पहुंचने के चलते वितरण नहीं हो पाया और किसानों को करीब साढ़े पांच घंटे इंतजार कर लौटना पड़ा। खाद किल्लत को लेकर किसानों ने सदर थाने के बाहर रोष जताया। किसानों ने कहा कि वे छह बजे से कतार में खड़े हैं जबकि साढ़े 11 बजे उन्हें खाद वितरण न होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

किसान राजेश, ओमबीर, गुलाब, शमशेर, सुरजीत, दिलबाग, सुरेश, कृष्ण, विजय, लाल सिंह, मनोज, दीपक और रामनिवास ने बताया कि खाद के लिए भैया दूज पर्व पर वे सुबह छह बजे सदर थाने में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि नौ बजे तक वहां 400 से अधिक किसान पहुंच गए और कतार घिकाड़ा मोड़ से आगे तक जा पहुंची। किसानों ने बताया कि पहले तो उन्हें इंतजार करने की बात कही गई और साढ़े 11 बजे उन्हें सूचित किया गया कि शनिवार और रविवार को खाद की खेप न पहुंचने के कारण वितरण नहीं हो पाएगा। किसानों का कहना है कि अगर यह जानकारी उन्हें समय पर दे दी जाती तो उनके कई घंटे बर्बाद न होते। किसानों ने सरकार से पर्याप्त मात्रा में खाद मुहैया करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान बोले: तिलक करवाए बिना ही घर से आकर लगे थे लाइन में
- मैं सुबह छह बजे टोकन लेने के लिए सदर थाने में पहुंच गया था। भैयादूज पर्व पर बहन से तिलक करवाए बिना ही मैं दादरी आ गया था और साढ़े पांच घंटे खपाने के बाद अब बिना खाद लिए ही लौट रहा हूं। - सतेंद्र, बालरोड
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद की किल्लत के चलते किसानों के त्योहार फीके हैं। परिवार के साथ त्योहार मनाने की बजाय किसानों को खाद के लिए कतार में लगना पड़ रहा है और उसके बाद भी खाद मुहैया नहीं हो पा रही। - राजेश, मकड़ानी
वर्जन::
खाद की खेप न पहुंचने के कारण वितरण नहीं किया जा सका। खाद आते ही तुरंत किसानों को हम वितरित कर देंगे। - बलवंत सहारण, उप निदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed