फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers will celebrate Martyr Farmer's Day tomorrow

किसान कल मनाएंगे शहीद किसान दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers will celebrate Martyr Farmer's Day tomorrow
कितलाना टोल प्लाजा धरनास्थल पर मौजूद किसान। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने 12 अक्तूबर को किसान शहीद दिवस मनाने का फैसला लिया है। इसके अलावा दशहरे पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री के पुतले जलाए जाएंगे। यह बात श्योराण खाप के प्रधान बिजेंद्र बेरला ने कितलाना टोल पर किसानों के अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 18 अक्तूबर को देश में सुबह 10 बजे से शाम को 4 बजे तक रेल रोको आंदोलन चलाया जाएगा। इसके बाद 26 अक्तूबर को लखनऊ में किसान महापंचायत होगी।
विज्ञापन

जनवादी महिला समिति की संतोष देशवाल ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान 650 से अधिक जान गंवा चुके हैं, लेकिन सरकार है कि हठधर्मिता पर अड़ी है और किसानों से बात तक करने को राजी नहीं है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग भूल गए हैं कि जिस कुर्सी पर वे बैठे हैं वह इसी जनता की बदौलत है। उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाता, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी और जवान इस अपमान को कभी नहीं भूलेंगे और इस माकूल जवाब देंगे।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कितलाना टोल पर धरने के 290वें दिन सांगवान खाप 40 के सचिव नरसिंह सांगवान डीपीई, किसान सभा के ओमप्रकाश दलाल, चौधरी छोटूराम एवं भीमराव आंबेडकर मंच के बलबीर बजाड़, जाटू खाप के मास्टर राजसिंह जताई, मीरसिंह नीमड़ीवाली, आजाद सिवाच, अनिल कुमार, अनुराधा चांग, लक्ष्मी डोहकी, संतरा व चंद्रकला ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। धरने का मंच संचालन रणधीर घिकाड़ा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed