{"_id":"6901237aeb56a34a1e042814","slug":"farmers-tractor-rally-postponed-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-146742-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: उपायुक्त के आश्वासन के बाद किसानों ने स्थगित किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: उपायुक्त के आश्वासन के बाद किसानों ने स्थगित किया प्रदर्शन
Wed, 29 Oct 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। किसानों की तीन सूत्री मांगों को लेकर भाकियू की तरफ से 30 अक्तूबर को होने वाला ट्रैक्टर विरोध प्रदर्शन स्थगित हो गया है। मंगलवार को प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी घिकाड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सदस्य संजय कुमार, रणबीर मानकावास, वीरेंद्र सिंह, कृष्ण गुडाना आदि ने जिला उपायुक्त मुनीश नागपाल से मुलाकात की।
किसानों ने जिला उपायुक्त के सम्मुख तीन सूत्री मांगों को रखा, जिसमें मुख्य तौर पर गुडाना गांव के किसानों की बाजरे की फसल को तुरंत ऑनलाइन करवा कर खरीद करने की मांग उठाई। इस पर जिला उपायुक्त ने जब तक ऑनलाइन नहीं होती है, तब तक मार्केट कमेटी सचिव को उच्चस्तरीय अधिकारियों से अनुमति लेकर ऑफलाइन माध्यम से बाजरे की ई-खरीद करवाने का रास्ता निकालने की बात कही।
जिला उपायुक्त के आश्वासन के पश्चात किसानों ने 30 अक्तूबर को ट्रैक्टरों के साथ होने वाले विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया है। जगबीर घसौला ने कहा कि सरकार किसानों को 1000 रुपये प्रति क्विंटल भावांतर भरपाई दे।