फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   farmers tractor march

Charkhi Dadri News: डल्लेवाल के समर्थन में किसानों ने बाढड़ा में निकाला ट्रैक्टर मार्च

Tue, 17 Dec 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 17 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
farmers tractor march
किसानों की मांगों को लेकर बाढड़ा में ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने खंड के ढिगावा मोड़ से जुई रोड स्थित एसडीएम कार्यालय तक जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में ट्रैक्टर मार्च निकालकर रोष प्रकट किया। इसके बाद तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम सुरेश दलाल को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
सोमवार को खंड के किसानों ने हरपाल भांडवा की अध्यक्षता में ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए किसानों की मांगों के लिए अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल को समर्थन दिया। ढिगावा रोड से किसानों ने ट्रैक्टर मार्च शुरू किया और जुई रोड स्थित तहसील कार्यालय तक करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी में ट्रैक्टर मार्च निकाला। मार्च में करीब 40 ट्रैक्टर शामिल हुए।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक रणसिंह मान ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून को लेकर किसान संघर्ष कर रहे हैं। आंदोलन के चलते खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत बिगड़ती जा रही है। सरकार गहरी नींद में सो रही है। किसान ट्रैक्टर मार्च निकालकर सरकार को जगाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह संकेत मात्र है सरकार को जाग जाना चाहिए, अन्यथा, किसान अपनी मांगों से पीछे नहीं हटने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान हरपाल भांडवा ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल किसानों की मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। सरकार को समय रहते किसानों की मांगों को मानकर उनका अनशन खत्म करवाना चाहिए और दिल्ली बुलाकर उचित समाधान निकालना चाहिए। अगर किसान नेता को कुछ होता है तो इसके लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार दोषी होगी और किसान इसे किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगा। वहीं, तहसील कार्यालय में एसडीएम सुरेश दलाल किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें किसानों ने तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन में ये हुए शामिल : प्रदर्शन में कमल सिंह, ओमप्रकाश उमरवास, अशोक, नवीन कारी मोद, आनंद वालिया, सत्यवान बलौदा, संदीप कारी मोद, ब्रह्मपाल, करतार, सतबीर, गिरधारी मोद, ऋषि भांडवा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed