फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers took to the streets and demonstrated, demanding resumption of government procurement of grains.

Charkhi Dadri News: अनाज की फिर से सरकारी खरीद शुरू करवाने की मांग, सड़क पर उतरे किसान, किया प्रदर्शन

Sat, 11 May 2024 01:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 11 May 2024 01:23 PM IST
विज्ञापन
Farmers took to the streets and demonstrated, demanding resumption of government procurement of grains.
गांव झोझूकलां में अनाज खरीद फिर से शुरू करवाने की मांग को लेकर सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन करते
चरखी दादरी। रबी फसलों की फिर से खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को किसानों ने झोझूकलां बस स्टैंड पर सड़क मार्ग पर प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने फसल खरीद शुरू करवाने व खरीदी हुई फसलों की शीघ्र उठान करवाने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

एमएसपी खरीद गारंटी कानून मोर्चा हरियाणा संयोजक जगबीर घसौला ने बताया कि अनाज बेचने से वंचित किसानों ने रवि सांगवान व प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी के नेतृत्व में झोझूकलां बस स्टैंड के समीप सड़क मार्ग पर प्रदर्शन किया। जगबीर ने बताया कि दो दिन पहले भाकियू की ओर से झोझूकलां अनाज मंडी में किसानों की बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान शासन-प्रशासन को पता होते हुए भी अनाज मंडी में किसानों की समस्या सुनने के लिए मार्केट कमेटी एवं जिला प्रशासन की तरफ से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

किसान नेता रवि सांगवान ने कहा कि अगर रविवार तक सरकारी खरीद पर फसल बेचने से वंचित किसानों को गेट पास जारी नहीं किए गए तो 13 मई को झोझूकलां बस स्टैंड पर किसानों की पंचायत कर कड़ा फैसला लिया जाएगा। प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी कहा कि सरकारी खरीद के दौरान मार्केट कमेटी एवं खरीद एजेंसियों की तरफ से सभी किसानों को गेट पास जारी नहीं किए गए जिसकी वजह से बहुत से किसान अपनी फसल बेचने से वंचित रह गए हैं। इसलिए किसान फिर से रबी फसल खरीद शुरू करवाने की मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सोलंकी मंदोला, पूर्व सरपंच अतर सिंह बलाली, प्रधान जय सिंह, मुरारी लाल, जसवंत झोझू खुर्द, कटार सिंह पांडवान, दिलबाग चंदेनी, आढ़ती यूनियन प्रधान रमेश, धर्मेंद्र, सुनील चंदेनी, राजेश लांबा, नरेश गुडाना, रामअवतार शर्मा टोनी, विनय, सुरेंद्र बिंद्रावन, बिल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed