फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers staged a protest over not receiving tubewell connections.

Charkhi Dadri News: नलकूप कनेक्शन न मिलने पर किसानों ने दिया धरना

Tue, 11 Nov 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 11 Nov 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Farmers staged a protest over not receiving tubewell connections.
झोझू कलां में बिजली कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे किसान। संवाद
झोझू कलां।
विज्ञापन

गांव कादमा, बड़राई व गोपालवास के किसानों ने नलकूप कनेक्शन नहीं मिलने पर मंगलवार को झोझू कलां बिजली निगम कार्यालय के बाहर धरना- प्रदर्शन किया। धरना सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चला। धरने की अध्यक्षता वीरेंद्र पहलवान बडराई ने की।
किसानों ने कहा कि धरना तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो वे बुधवार को बिजली निगम के कार्यालय को ताला लगाकर कर्मचारियों को बाहर कर देंगे। धरने की अध्यक्षता वीरेंद्र पहलवान बडराई ने की।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि वर्ष 2022 और 2023 में उन्होंने झोझू कलां बिजली निगम कार्यालय में राशि जमा करवाई थी। आज तक नलकूप बिजली कनेक्शन जारी नहीं किए गए हैं। गांव बड़राई में 28, कादमा में 19 और गोपालवास में 17 किसानों के कनेक्शन अब तक लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसडीओ ने किसानों को आश्वासन दिया। इस पर किसानों ने कहा कि सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा। जब तक सभी को कनेक्शन नहीं मिलते, धरना जारी रहेगा। एसडीओ ने 15 किसानों को कनेक्शन देने की बात कही, जिस पर किसानों ने असहमति जताई।
धरने में किसान नेता सुरेश कौथ, राजकुमार हड़ोदी, संदीप गोपालवास, शिव कुमार, योगेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed