{"_id":"63f3c100021ed2eee7044bf6","slug":"farmers-should-take-advantage-of-nabards-agricultural-development-schemes-charkhidadri-news-c-21-1-61013-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: नाबार्ड की कृषि विकास योजनाओं का लाभ उठाएं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: नाबार्ड की कृषि विकास योजनाओं का लाभ उठाएं किसान
Tue, 21 Feb 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। नाबार्ड के सहयोग से चलाई जा रही योजना के तहत अधिकतम 7 वर्षों तक किसान को लोन मिलता है, जिसमें 2 वर्षों तक ऋण वापसी स्थगन अवधि भी शामिल है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए एग्री इंफ्रा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी जिला उपायुक्त प्रीति ने दी है।
उन्होंने बताया कि पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेजों की सूची भी उपलब्ध है। कृषि अवसंरचना कोष योजना के तहत कृषि उद्यमी, स्टार्ट-अप, स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पादक संगठन, संयुक्त देयता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, विपणन सहकारी समितियां, बहुउद्देशीय सहकारी समितियां, कृषि उत्पाद विपणन समितियां और सहकारी संघ ऋण सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस योजना में ई-मार्केटिंग प्लेटफोर्म, गोदाम, साइलो, पैक हाऊस, परख इकाईयां, सॉर्टिंग और ग्रेडिंग इकाईयां, कोल्ड चेन, रसद सुविधाएं, प्राथमिक प्रसंस्करण केंद्र, पकाने वाले कक्ष और अन्य व्यवहार्य परियोजनाओं सहित आपूर्ति शृंखला सेवाओं जैसी फसल उपरांत प्रबंधन परियोजनाएं शामिल हैं। सामुदायिक कृषि परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए भी आवेदन किया जा सकता है, जिनमें जैविक निविष्ट उत्पादन, जैव उत्तेजक उत्पादन इकाईयां, स्मार्ट और स्टीक कृषि के लिए बुनियादी ढांचा, निर्यात समूहों सहित फसलों के समूहों के लिए आपूर्ति शृंखला बुनियादी ढांचा आदि भी सम्मिलित है।