फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers reached to protest BJP leaders with black flags

काले झंडे दिखाकर भाजपा नेताओं का विरोध करने पहुंचे किसान, डीएसपी ने रोका तो गेट पर एक घंटे नारेबाजी कर लौटे

Thu, 15 Apr 2021 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers reached to protest BJP leaders with black flags
काले झंडे लेकर आयोजनस्थल की तरफ बढ़ रहे किसानों को रोककर बातचीत करते डीएसपी बली सिंह। - फोटो : CharkhiDadri
डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती पर बुधवार को आयोजित समारोह में शिरकत करने पहुंचे भाजपा नेताओं को किसानों ने काले झंडे दिखाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने किसानों को आयोजन स्थल के अंदर दाखिल नहीं होने दिया। इस दौरान किसान कार्यक्रम खत्म होने तक काले झंडे लेकर गेट पर डटे रहे और सरकार के खिलाफ करीब एक घंटे तक नारेबाजी की।
विज्ञापन

वाल्मीकि नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में बुधवार को संविधान निर्माता के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इसमें बतौर मुख्य वक्ता भाजपा नेत्री एवं महिला विकास निगम की चेयरपर्सन बबीता फौगाट शिरकत करने पहुंचीं। आयोजन में पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढी और पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर सुबह करीब दस बजे संयुक्त किसान मोर्चा और दलित संगठनों के पदाधिकारियों ने शहर के आंबेडकर चौक पर संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि दी। सुबह 11 बजे बाबा स्वामी दयाल धाम पर फौगाट खाप-19 के प्रधान बलवंत नंबरदार की अध्यक्षता में बैठक की। इस दौरान धाम पर पहुंचे दलित संगठनों के पदाधिकारियों ने भी भाजपा नेताओं का न केवल विरोध करने की बात कही, बल्कि विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करने की भी इच्छा जताई। साढ़े 11 बजे किसानों ने सामुदायिक केंद्र के लिए कूच किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

11:43 पर किसान आयोजन स्थल से दूसरी ओर सड़क पर पहुंचे। किसानों को आयोजन स्थल की ओर आता देखकर डीएसपी बली सिंह आगे बढ़ गए और उन्होंने किसानों से बातचीत की। डीएसपी बली सिंह ने बताया कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि महापुरुष की जयंती कार्यक्रम है। इस पर किसानों ने कहा कि कार्यक्रम में भाजपा के जो नेता पहुंचे हैं, उनके आयोजन का विरोध करने का एलान सभी खापों और जनसंगठनों ने कर रखा है। इसके बावजूद डीएसपी ने किसानों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद किसानों ने भाजपा नेताओं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
गेट के सामने खड़ी बबीता फौगाट की गाड़ी के आगे बैठे
किसानों के आने पर पुलिस को आयोजन स्थल के गेट बंद करने पड़े। एक गेट के बाहर खड़ी बबीता फौगाट की गाड़ी के सामने किसान काले झंडे लेकर बैठ गए। एक घंटे तक वे गाड़ी के आगे बैठे रहे। करीब 12 बजकर 50 मिनट पर चालक ने गाड़ी को बैक कर सामुदायिक केंद्र में खड़ा कर दिया।
अंदर और बाहर चले शब्दबाण
कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामअवतार वाल्मीकि ने कहा कि जो लोग आयोजन स्थल के बाहर काले झंडे लेकर जो खड़े हैं व वे देश का भला चाहने वाले नहीं हैं। इनमें से कुछ कांग्रेसी हैं और कांग्रेस ने तो सदा बाबा साहेब की नीतियों के विरोध में अपने कार्यकाल के दौरान काम किया। वहीं, फौगाट खाप के प्रधान बलवंत नंबरदार ने कहा कि आयोजन के माध्यम से भाजपा नेता समाज को बांटने का काम रहे हैं। समाज के लोगों को इनका बायकाट करना चाहिए।

खुफिया विभाग रहा अलर्ट, कड़ी रही पुलिस सुरक्षा
किसानों के विरोध जताने के लिए पहुंचने का इनपुट पुलिस के पास पहले से था। खुफिया विभाग भी किसानों की हलचल पर सुबह से नजर रखे रहा। आयोजन स्थल पर करीब 50 पुलिसकर्मी तैनात रहे, जिनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। बैकअप के तौर पर फोर्स को आयोजन स्थल के समीप ही रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed