{"_id":"68a76215288dd395a1072855","slug":"farmers-raised-their-voice-for-investigation-of-insurance-claim-scam-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-143190-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बीमा क्लेम घोटाले की जांच की मांग के लिए उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बीमा क्लेम घोटाले की जांच की मांग के लिए उठाई आवाज
Thu, 21 Aug 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में बकाया मुआवजे की मांग के लिए धरना देते किसान। संवाद
बाढड़ा। खरीफ सीजन 2023 कपास बीमा क्लेम में घोटाले की जांच करवाने व मुआवजा राशि देने की मांग के लिए संयुक्त किसान मोर्चा का अनाज मंडी में धरना वीरवार को भी जारी रहा। धरने की संयुक्त रूप से अध्यक्षता नसीब कारी मोद और राजकुमार हड़ोदी ने की।
धरने को संबोधित करते हुए कमल प्रधान ने कहा कि सरकार को किसानों की मांगों पर विचार करना चाहिए। कमल सिंह ने कहा कि सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के घेराव को लेकर अगले एक-दो दिन में रणनीति बनाई जाएगी। ओमप्रकाश ने कहा कि सरकार एमएसपी गारंटी कानून लागू करे। किसानों का कर्ज माफ करे। किसानों व मजदूरों को बिजली बिल से मुक्त करना चाहिए।
धरने पर किसान नेता रणधीर सिंह कुंगड़, विजय कुमार,सीटू नेता सुमेर सिंह धारणी, मजदूर नेता रोशनलाल, श्योराण खाप प्रधान बिजेंद्र बेरला आदि मौजूद रहे।