फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers Protested against BJP Leader Babita Phogat in Charkhi Dadri of Haryana

हरियाणा: चरखी दादरी में किसानों का प्रदर्शन, योग दिवस आयोजन में पहुंचीं बबीता फौगाट को दिखाए काले झंडे

Mon, 21 Jun 2021 09:19 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 21 Jun 2021 09:19 AM IST
सार

कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने योग दिवस मनाने के लिए भाजपा-जजपा नेताओं को गांवों में घुसने से रोकने की बात कही थी। 
 

विज्ञापन
Farmers Protested against BJP Leader Babita Phogat in Charkhi Dadri of Haryana
चरखी दादरी में किसानों ने भाजपा नेता बबीता फौगाट को काले झंडे दिखाए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में किसानों की तरफ से भाजपा-जजपा नेताओं का विरोध जारी है। चरखी दादरी में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में हिस्सा लेने पहुंची महिला विकास निगम की चेयरपर्सन एवं भाजपा नेत्री बबीता फौगाट को किसानों ने काले झंडे दिखाए।

विज्ञापन


इससे पहले संयुक्त किसान मोर्चा ने योग दिवस मनाने के लिए भाजपा-जजपा नेताओं को गांवों में घुसने से रोकने की बात कही थी। किसान नेताओं ने कहा कि भाजपा-जजपा नेताओं को पहले ही किसी भी कार्यक्रम के लिए गांवों में आने पर विरोध की चेतावनी दी हुई है, लेकिन उसके बावजूद योग दिवस मनाने के लिए उनके गांवों में जाने की बात सामने आई है। इसलिए ही सभी गांवों के लोगों से अपील की गई है कि भाजपा-जजपा नेताओं को गांवों में नहीं घुसने दिया जाए।
विज्ञापन



कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य कवलप्रीत पन्नू, जंगबीर चौहान, मुकेश शर्मा, जोगिंदर सिंह, रविंदर पाल कौर ने कहा कि 26 जून को खेती बचाओ लोकतंत्र बचाओ नाम से राज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के सुकमा में चल रहे किसानों के आंदोलन को समर्थन देने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेताओं ने कहा कि सरकार लगातार षडयंत्र रचकर आंदोलन को तोड़ना चाहती है, लेकिन अपनी मांग पूरी होने के बाद ही किसान यहां से घर जाएंगे। इसलिए सरकार को समझ जाना चाहिए और किसान लगातार सरकार से बातचीत के लिए तैयार है। इसलिए सरकार को बिना शर्त बातचीत शुरू करनी चाहिए, जिससे समस्या का समाधान निकल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed