फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   farmers like musturd farming

Charkhi Dadri News: लागत कम होने से गेहूं के बजाय सरसों की खेती ज्यादा पसंद कर रहे हैं किसान

Mon, 04 Nov 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 04 Nov 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
farmers like musturd farming
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। गेहूं के बजाय जिले के किसान सरसों की खेती ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसका कारण सरसों में लागत खर्च कम होना भी है। वहीं, लावारिस पशु भी गेहूं की फसल को ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। इसके चलते भी किसान सरसों की बिजाई करते हैं।
किसान गेहूं की अगेती बिजाई 25 नवंबर तक कर सकते हैं। उसके बाद पछेती बिजाई 25 दिसंबर तक की जा सकेगी। जिले में हर साल करीब 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बिजाई हो जाती है। सरसों की बिजाई हर साल 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में हो जाती है।
विज्ञापन

इस समय किसान गेहूं की बिजाई के लिए खेत की तैयारियों में जुटे हैं। खेतों की जुताई की जा रही है। गेहूं की बिजाई के लिए किसान डीएपी की खरीद कर रहे हैं। जिले के तकरीबन सभी भागों में गेहूं की खेती संभव है। रेतीली, दोमट व चिकनी मिट्टी में भी गेहूं की खेती होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, जिले में गेहूं की बिजाई का आंकड़ा ज्यादा नहीं रहता है। किसान गेहूं के बजाय सरसों की बिजाई को ज्यादा महत्व देते हैं। सरसों का सरकारी रेट ज्यादा होने व इस पर लागत खर्च कम आने की वजह से किसान सरसों की खेती ज्यादा पसंद करते हैं। सरसों की फसल में सिंचाई की भी कम ही जरूरत होती है।ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed