फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers got fertilizer after waiting in line for hours, now they will buy sweets

किसानों को घंटों लाइन में लगने के बाद मिली खाद, अब खरीदेंगे मिठाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Farmers got fertilizer after waiting in line for hours, now they will buy sweets
सदर थाना में खाद्द के लिए टोकन कटवाते किसान। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। इबे तो खाद खरीदन खातर लाइन में लाग रे सा, उरै तै फारिक होया बाद बालकां खातर मिठाई खरीदांगे। यह कहना है खाद के लिए सदर थाना में लाइन लगाए खडे़ किसानों का। दिवाली के दिन भी किसानों की खाद के लिए भीड़ उमड़ी। बुधवार को 400 किसानों को टोकन जारी कर खाद के 800 बैग दिए गए। खाद लेने के बाद किसान सूरत सिंह, वेदप्रकाश, मनोज, हरिकिशन, संजय और दिनेश ने कहा कि घंटों लाइन में लागन के बाद खाद मिली सै, उरै तै फारिक होया बाद बाजार मै जाकै मिठाई खरीदांगे। त्योहार आलै दिन भी लाइन में लागना पड्या।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब सात बजे किसान सदर थाने में पहुंचना शुरू हो गए। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने किसानों की लाइन बनवाई और सुबह करीब नौ बजे टोकन वितरण कार्य शुरू किया गया। दोपहर तीन बजे तक 400 किसानों को टोकन दिए गए। टोकन काउंटर तैनात एक कर्मचारी ने बताया कि बुधवार को एक भी किसान बिन टोकन लिए नहीं लौटा और स्टॉक में मौजूद खाद के सभी 800 बैग वितरित किए गए। वहीं, किसानों को सदर थाने से लेकर नई अनाज मंडी तक की दूरी तय करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed