फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   farmers crowed increased in mandi

Charkhi Dadri News: मंडी में तीसरे दिन भी उमड़े किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों की लगी लंबी कतार

Wed, 29 Oct 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 29 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
farmers crowed increased in mandi
दादरी-चिड़िया रोड पर ट्रैक्टर ट्रालियों की लगी लंबी कतार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी की नई अनाज मंडी में बाजरा बेचने वाले किसानों की लगातार तीसरे दिन भी भारी भीड़ उमड़ी। हालात ऐसे बने थे कि मंडी परिसर के बाहर दादरी-चिड़िया रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतार लग गई।
मंडी प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहारा लेना पड़ा। मार्केट कमेटी के अधिकारियों का कहना है कि साथ लगने वाले जिलों में बाजरे का भाव कम होने के कारण किसान स्थानीय मंडी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की अनाज मंडी में पिछले तीन दिनों से बाजरे की आवक लगातार बढ़ रही है। हालात ऐसे बने हैं कि टोकन कटवाने के लिए दादरी-चिड़िया मार्ग पर बाजरे से भरे ट्रैक्टर ट्राॅलियों की लंबी कतार लगी हुई है। किसानों की भीड़ को देखते हुए पुलिस की सहायता लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के अधिकारियों का कहना है कि जहां तीन दिन पहले तीनों खरीद केंद्रों पर 12,547 क्विंटल प्रतिदिन की आवक होती थी। मंगलवार को 27,660 क्विंटल पहुंच गई। अनाज मंडी में अचानक बाजरे की आवक बढ़ने के बारे में जब स्थानीय अधिकारियों से बात की गई तो, उन्होंने बताया कि साथ लगते भिवानी, झज्जर, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जिलों में बाजरा भाव में प्रति क्विंटल लगभग 100 रुपये कम है। इन जिलों के किसान भाव अधिक होने से पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed