{"_id":"68f7c7118a88572f840e6799","slug":"farmers-celebrated-black-diwali-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-146490-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: धरने पर बैठे किसानों ने मनाई काली दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: धरने पर बैठे किसानों ने मनाई काली दिवाली
Tue, 21 Oct 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
बिजली कार्यालय परिसर में धरनास्थल पर किसान नारेबाजी करते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। वर्ष 2023 रबी सीजन के बकाया मुआवजा की मांग व फसल बीमा वितरण में कथित धांधली की जांच करवाने की मांग के लिए धरने पर बैठे किसानों ने सोमवार को काली दिवाली मनाई। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बिजली कार्यालय परिसर में धरना 98वें दिन भी जारी रहा। धरने के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
धर्मपाल पीटीआई व ब्रह्मपाल बाढड़ा की अध्यक्षता में धरना दिया गया। श्योराण खाप अध्यक्ष बिजेंद्र बेरला ने कहा कि सरकार किसान व कृषि व्यवस्था को कमजोर कर काॅरपोरेट घरानों को बढ़ावा दे रही है। आज किसान को डीएपी व यूरिया के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। नलकूप कनेक्शन नहीं मिल रहे हैं।
बिजेंद्र ने कहा कि सरकार उनकी मांगें सुनने के बजाय अनदेखी कर रही है। लगातार प्राकृतिक आपदाओं की वजह से किसानों की कमर टूट चुकी है। किसान कर्ज के दलदल में फंसता जा रहा है। सरकार को तत्काल प्रभाव से कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
इस दौरान किसान सभा जिलाध्यक्ष रणधीर कुगड़, किसान नेता राजकुमार हड़ौदी, किसान सभा खंड अध्यक्ष नसीब मोद, प्रताप सिंह हंसावास, प्रताप सिंह, पारस, युद्धवीर सिंह आदि मौजूद रहे।