फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmer who went to field dies under suspicious circumstances

Charkhi Dadri News: खेत में गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 18 Feb 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 18 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Farmer who went to field dies under suspicious circumstances
मृतक जोगेंद्र।
चरखी दादरी। गांव ऊण निवासी एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी पहचान जोगेंद्र (36) के रूप में हुई है। वहीं, बाढड़ा थाना पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में चचेरे भाई राजकुमार ने बताया कि मृतक जोगेंद्र अपने माता-पिता की इकलौती संतान था और खेती करता था। उसका एक बेटा और एक बेटी हैं। रविवार शाम करीब 4 बजे वह खेत में सिंचाई करने के लिए गया था। इसके एक घंटे बाद उनके पड़ोसी का फोन आया और उन्होंने बताया कि जोगेंद्र खेत में बेहोश पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर परिजन और वह खेत में पहुंचे। यहां से उन्होंने जोगेंद्र को उठाया और दादरी नागरिक अस्पताल ले आए। यहां चिकित्सकों ने जांच कर जोगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना पर बाढड़ा थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। इससे पहले कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और चचेरे भाई राजकुमार के बयान दर्ज किए गए। बाढड़ा पुलिस थाने से जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सचिन ने बताया कि जोगेंद्र की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और मृतक के चचेरे भाई के बयान पर इत्तेफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed