{"_id":"5ffca2e38ebc3e33865e33c7","slug":"farmer-protest-charkhidadri-news-rtk5904408196","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की नेताओं को दो टूक, आप हमारे नहीं तो हम आपके नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की नेताओं को दो टूक, आप हमारे नहीं तो हम आपके नहीं
विज्ञापन
महापंचायत को संबोधित करते सांगवान खाप सचिव नरसिंह डीपीई।
- फोटो : CharkhiDadri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा स्वामी दयाल धाम पर सोमवार को फौगाट खाप की अगुवाई में हुई सर्वखाप महापंचायत में राजनीतिक दलों से दो टूक कहा गया कि आप हमारे नहीं तो हम आपके नहीं। इसके अलावा गणतंत्र दिवस पर किसानों के दिल्ली परेड से पहले 17 जनवरी को चरखी दादरी में ट्रॉयल परेड करने का ऐलान किया गया। इसके साथ 26 जनवरी को दिल्ली में किसान परेड के दौरान जिले से 1500 ट्रैक्टरों से खाप प्रतिनिधि ढांसा बार्डर के लिए रवाना होंगे।
बाबा स्वामी दयाल धाम पर सोमवार को 11: 30 बजे सर्वखाप महापंचायत का आयोजन हुआ। महापंचायत में फौगाट के अलावा सांगवान खाप, चिड़िया, हवेली खाप समेत विभिन्न किसान, कर्मचारी एवं व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। पंचायत में सांगवान खाप-40 के सचिव नरसिंह डीपीई ने कहा कि किसान आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए युवाओं को प्रेरित करें। अनुशासन के साथ युवाओं की सक्रिय भागीदारी आंदोलन को और मजबूती देगी।
उन्होंने कहा कि किसान परेड 26 को है लेकिन हम 25 जनवरी को ही जिले से एकसाथ दिल्ली बार्डर के लिए कूच करेंगे। पूर्व चेयरमैन प्रीतम बलाली ने कहा कि संयम व अनुशासन ही आंदोलन की मजबूती का आधार है। सरकार आंदोलन को बदनाम करने की साजिश रच रही है लेकिन किसान मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे। रणबीर घिकाड़ा ने कहा कि किसानों का अनुशासन सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर देगा। वहीं, राजू मान ने कहा कि किसान परेड में मजदूर, किसान, कर्मचारी व व्यापारी वर्ग का साथ सरकार की चूलें हिला देगा और हठधर्मी सरकार किसानों की एकता के आगे घुटने टेकने का मजबूर हो जाएगी।
विज्ञापन
अन्नदाता किसान यूनियन के जिला प्रधान रामकुमार ने कहा कि प्रदेश के किसानों की एकता देखकर सूबे के मुख्यमंत्री बौखलाए हुए हैं। सरकार कृषि कानूनों को रद्द करने पर मजबूर हो जाएगी। अखिल भारतीय किसान सभा के उप-प्रधान नरेंद्र फौगाट ने कहा कि किसान परेड की तैयारियां पूरी हैं और किसान ट्रैक्टरों के लंबे काफिले के साथ दिल्ली पर चढ़ाई करेंगे।
आंदोलन से दूरी बनाने वाले राजनेताओं पर कसे तंज
सर्वखाप महापंचायत में किसानों के समर्थन में न आने वाले राजनेताओं पर भी वक्ताओं ने तंज कसे। खाप पदाधिकारियों ने दो टूक कहा कि जो हमारा नहीं है, हम उसके नहीं है। पदों के लोभ में किसानों के आंदोलन का समर्थन न करने वाले राजनेता ये भूल गए हैं कि उनका वजूद किसानों की बदौलत ही है। उन्होंने कहा कि जजपा या भाजपा के नेताओं के अलावा अगर हमारा भाई भी किसान आंदोलन का समर्थन नहीं करेगा तो उससे भी नाता तोड़ लिया जाएगा।
ट्रैक्टर ट्रायल की परेड का ये रहेगा रूट
खाप फौगाट प्रधान बलवंत नंबरदार ने बताया कि किसानों की ट्रैक्टर परेड हुडा सेक्टर से शुरू होगी। सेक्टर से शुरूआत कर लोहारू चौक, परशुराम चौक और पुराना बस स्टैंड होते हुए ढाणी फाटक ओवरब्रिज और फिर महेंद्रगढ़ चुंगी होते हुए परशुराम चौक के जरिये लघु सचिवालय में ट्रैक्टर परेड की ट्रायल का समापन किया जाएगा।
25 को समसपुर गांव के समीप एकत्र होंगे किसानों के ट्रैक्टर
दिल्ली में 26 को होने वाली किसान परेड में भाग लेने के लिए सर्वखाप के बैनर तले जिले के विभिन्न गांवों के किसान ट्रैक्टरों के साथ 25 को ढांसा बार्डर कूच करेंगे। किसान दिल्ली रोड पर समसपुर गांव के समीप स्थित संतरा देवी शिक्षण महाविद्यालय के सामने एकत्र होंगे। खाप पदाधिकारियों के अनुसार 1200 से 1500 ट्रैक्टर जिले से ढांसा बार्डर जाएंगे।