{"_id":"647b943deab2774bc70c7105","slug":"farmer-fell-into-300-feet-deep-well-due-to-breaking-of-rope-died-charkhidadri-news-c-21-hsr1033-149359-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रस्सी टूटने से 300 फुट गहरे कुएं में गिरा किसान, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: रस्सी टूटने से 300 फुट गहरे कुएं में गिरा किसान, मौत
विज्ञापन
चरखी दादरी। खराब मोटर निकालने के लिए कुएं में उतरे धनासरी निवासी एक किसान की रस्सी टूटने के चलते अंदर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है।
मृतक के चाचा गांव धनासरी निवासी जगबीर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जितेंद्र (44) खेती करता था। गांव में उनके कुआं की मोटर खराब हो गई थी। शुक्रवार शाम जितेंद्र चार साथियों के सहयोग से रस्सी के सहारे कुएं में उतर रहा था। उसी दौरान अचानक रस्सी टूट गई जिससे वह 300 फुट गहरे कुएं में जा गिरा। ग्रामीणों के सहयोग से उसको बाहर निकालकर उपचार के लिए दादरी नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
- दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक जितेंद्र विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। लड़का बड़ा है और 12वीं कक्षा का छात्र है जबकि लड़की दसवीं कक्षा की छात्रा है। इस हादसे से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।