फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmer dies due to tractor tire coming down

Charkhi Dadri News: ट्रैक्टर के टायर नीचे आने से किसान की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to tractor tire coming down
नागरिक अस्पताल में शव के इंतजार में खड़े परिजन।
चरखी दादरी। गांव मिसरी निवासी एक किसान की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। किसान अपनी पत्नी के साथ खेत में फसल कटाई के लिए गया था तब यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार फूल सिंह ने खेत से घर आने के लिए जब ट्रैक्टर स्टार्ट किया तो उससे अचानक से क्लच छुट गई। जिसके कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया। आसपास के खेतों में कार कर रहे अन्य किसानों ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और फूल सिंह को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद फूल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया की कार्रवाई की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed