फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   family court will soon start in dadri

Charkhi Dadri News: दादरी में जल्द शुरू होगा परिवार न्यायालय, हाईकोर्ट ने दी मंजूरी

Thu, 23 Oct 2025 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 23 Oct 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
family court will soon start in dadri
दादरी के तहसील रोड स्थित जिला न्यायिक परिसर का प्रवेश द्वार। संवाद
फोटो 15 : दादरी के तहसील रोड स्थित जिला न्यायिक परिसर का प्रवेश द्वार। संवाद
विज्ञापन

फोटो 16 : बार एसोसिएशन प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा। स्रोत : स्वयं
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा व अन्य अधिवक्ताओं ने जताई खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला बनने के करीब नौ वर्ष बाद अब दादरी में जल्द ही परिवार न्यायालय शुरू हो जाएगा। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा हाल ही में तबादला एवं तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।
तबादले के अनुसार, दादरी में तैनात अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश तरनजीत कौर को दादरी में फैमिली कोर्ट की स्थापना पर उन्हें इस न्यायालय का अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रिंसिपल जज नियुक्त किया गया है। दादरी जिले में परिवार न्यायालय की स्थापना होने पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा व अन्य अधिवक्ताओं ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना है कि दादरी में परिवार न्यायालय की स्थापना होने पर परिवारों से संबंधित मामलों का जल्द निपटारा होगा और लोगों को जल्दी व सुलभ न्याय मिलेगा। इस न्यायालय में तलाक, भरण-पोषण, घरेलू हिंसा आदि से संबंधित मामलों की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार द्वारा सितंबर 2016 में दादरी को भिवानी से अलग कर नया जिला बनाने की घोषणा की गई थी। अलग जिला बनने के बाद जिले में विभिन्न विभागों के साथ-साथ न्यायालयों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसी कड़ी में अब दादरी में परिवार न्यायालय की शुरुआत भी हो जाएगी।
अभी विभिन्न न्यायालयों में हो रही सुनवाई
जिले के विभिन्न न्यायालयों में परिवारों से संबंधित कई मामले लंबित हैं। अब तक परिवार न्यायालय न होने के कारण जिले के विभिन्न न्यायालयों में इन मामलों की सुनवाई की जाती है। अब परिवार न्यायालय की स्थापना होने पर इस प्रकार के सभी मामले परिवार न्यायालय में स्थानांतरित कर दिए जाएंगे।
बार एसोसिएशन द्वारा भी उठाई गई थी मांग
दादरी जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा ने बताया कि जिले में परिवार न्यायालय की स्थापना करवाने में दादरी के जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार का अहम योगदान रहा है। उनके माध्यम से एसोसिएशन ने परिवार न्यायालय के लिए लगातार मांग उठाई थी। उन्होंने बताया कि परिवारों से संबंधित मामलों की संख्या बढ़ने के कारण काफी समय से परिवार न्यायालय की जरूरत थी। अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से दादरी में परिवार न्यायालय की स्थापना करने की मंजूरी दे दी गई है। इससे लोगों को जल्दी व सुलभ न्याय मिल सकेगा।

इन्होंने जताया आभार
दादरी जिले में परिवार न्यायालय की स्थापना होने पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अधिवक्ता सुरेंद्र मैहड़ा, उपप्रधान मंदीप फोगाट, सचिव राकेश सांगवान, संयुक्त सचिव योगेश शर्मा, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र फोगाट, मीडिया प्रभारी प्रदीप डाला सहित अन्य अधिवक्ताओं ने आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed