फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fake birth certificate of accused under Arms Act declared him minor

Charkhi Dadri News: शस्त्र अधिनियम के आरोपी का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र दे नाबालिग बताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fake birth certificate of accused under Arms Act declared him minor
चरखी दादरी। शस्त्र अधिनियम के मामले में आरोपी का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र पेश करने के मामले में बाढड़ा थाना पुलिस ने उत्तर-प्रदेश निवासी दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है। इनमें एक आरोपी का पिता है जबकि दूसरा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाला है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार 16 जनवरी 2024 को बाढड़ा थाने में उत्तर-प्रदेश के कासगंज जिले के दिऊरईया गांव निवासी अभिषेक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

20 जनवरी को मामले की जांच के दौरान हेड कांस्टेबल राहुल फोगाट को आरोपी अभिषेक के पिता बबलू ने बेटे के नाबालिग होने की बात कहते हुए जन्म प्रमाणपत्र पेश किया था। इसके आधार पर पुलिस की ओर से 18 अप्रैल 2024 को कोर्ट में जुवेनाइल चालान पेश किया गया था। जन्म प्रमाणपत्र में अभिषेक की जन्मतिथि सात अगस्त 2008 थी और जन्म प्रमाण पत्र उप स्वास्थ्य केंद्र कासगंज की ओर से 11 अक्तूबर 2023 को जारी हुआ दिखाया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासगंज से इसे सत्यापित किया तो लिखित जवाब मिला कि उपरोक्त जन्म प्रमाण पत्र यहां से जारी नहीं हुआ व बताई गई आईडी भी सही नहीं है। वहीं, इस मामले में अभिषेक के पिता बबलू सिंह ने पक्ष रखते हुए बताया कि जन्म प्रमाणपत्र उसने उत्तर-प्रदेश के ऐटा जिले के गढ़ी-रानी साहिबा निवासी प्रोपराइटर आशीष से बनवाया था। इस मामले में पुलिस ने अब बबलू और आशीष समेत अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------फर्जी जन्म प्रमाण पत्र देने के मामले में उत्तर-प्रदेश निवासी बबलू, आशीष व अन्य के खिलाफ धारा 193, 420, 467, 468, 471 व 120-बी के तहत केस दर्ज किया गया है। बबलू ने शस्त्र अधिनियम के आरोपी अपने बेटे अभिषेक के बचाव में ये फर्जीवाड़ा किया।
- कृष्ण कुमार, कार्यवाहक प्रभारी, पुलिस थाना, बाढड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article