फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Face-to-face confrontation in Innova-dumper, driver killed

इनोवा-डंपर में आमने-सामने की भिंड़त, चालक की मौत

Sat, 19 Dec 2020 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Face-to-face confrontation in Innova-dumper, driver killed
Face-to-face confrontation in Innova-dumper, driver killed - फोटो : CharkhiDadri
दादरी-चंडीगढ़ मार्ग स्थित गांव रणकोली माइनर पर शुक्रवार दोपहर इनोवा और डंपर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में इनोवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को शव बाहर निकालने के लिए इनोवा की बॉडी कटवानी पड़ी। दूसरी ओर डंपर चालक वाहन को लॉक कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार सुबह दादरी के सिविल अस्पताल में करवाया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर एक इनोवा रोहतक से दादरी की तरफ आ रही थी। रणकोली माइनर पर पहुंचते ही दादरी की तरफ से आ रहे रोड़ी से भरे डंपर से इनोवा की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इनोवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें चालक को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बौंदकलां थाना पुलिस को क्षतिग्रस्त इनोवा से शव निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने मौके पर जेसीबी बुलाकर इनोवा की छत उखाड़कर शव गाड़ी से बाहर निकाला। मृतक के पर्स में मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी कृष्ण (39) के रूप में हुई। वहीं, हादसे के बाद डंपर भी क्षतिग्रस्त हो गया और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कच्चे में उतर गया। डंपर चालक अपने वाहन को लॉक करके मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने हादसे की सूचना इनोवा मालिक तिवाला निवासी राजेंद्र को सूचना दी। इसके बाद इनोवा मालिक भी मौके पर पहुंचा। उसने बताया कि कृष्ण उसकी गाड़ी लेकर रोहतक से दादरी की तरफ आ रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में इनोवा चालक के पैर गाड़ी के इंजन में फंस गए थे। इनोवा पर एनएचएआई का स्टीकर भी लगा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनोवा मालिक ने चालक की खैरियत पूछने की बजाय संभाले दो लाख रुपये
इनोवा गाड़ी में पुलिस को दो लाख रुपये कैश भी मिले। वहीं, हादसे की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंचे इनोवा मालिक राजेंद्र ने घटनास्थल पर आते ही चालक कृष्ण की खैरियत पूछने की बजाय दो लाख रुपये संभालना जरूरी समझा। उसके इस रवैये को लेकर घटनास्थल पर भी चर्चा रही।

मृतक के भाई को लगा सदमा, पीजीआई रेफर
हादसे की खबर लगते ही मृतक कृष्ण का छोटा भाई दिनेश भी अचेत हो गया। इलाज के लिए उसे दादरी सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। मृतक कृष्ण के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed