{"_id":"69a1fbabc1bae90f630cf226","slug":"eye-treatment-in-the-civil-hospital-is-in-trouble-no-date-for-operation-is-available-before-march-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-152027-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल में नेत्र उपचार पर संकट, मार्च से पहले ऑपरेशन की डेट नहीं खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल में नेत्र उपचार पर संकट, मार्च से पहले ऑपरेशन की डेट नहीं खाली
Sat, 28 Feb 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के नागरिक अस्पताल में तैनात नेत्र रोग विशेषज्ञ के इस्तीफे के बाद मरीजों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। डॉक्टर का नोटिस पीरियड अगले माह के पहले सप्ताह में समाप्त होना है, वहीं तब तक के लिए नेत्र ऑपरेशन की सभी तारीखें पहले ही बुक हो चुकी हैं। इससे नए मरीजों को सर्जरी की तिथि नहीं मिल पा रही और उन्हें या तो इंतजार करना पड़ रहा है या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
निजी क्षेत्र में देंगे सेवाएं
जानकारी के अनुसार नागरिक अस्पताल में तैनात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वरुण मित्तल ने करीब साढ़े पांच वर्षों तक अपनी सेवाएं प्रदान की। फरवरी महीने के पहले सप्ताह में उन्होंने अपना इस्तीफा स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया था। बताया जा रहा है कि वे अब सरकारी सेवा छोड़कर लोहारू रोड स्थित निजी क्लीनिक में अपनी सेवाएं देंगे।
अब सप्ताह में चार दिन हो रहे ऑपरेशन
कुछ समय पहले तक नागरिक अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में प्रत्येक सप्ताह में केवल मंगलवार व वीरवार को ही नेत्र रोगों से संबंधित ऑपरेशन किए जाते थे। अब सरकारी सेवाओं को त्यागने से पहले डॉ. वरुण मित्तल ने अधिक से अधिक मरीजों के ऑपरेशन करने के उद्देश्य से सप्ताह में चार दिन ऑपरेशन किए जा रहे हैं जिनमें सोमवार व शुक्रवार को भी जोड़ा गया है। हर रोज 10 से 12 मरीजों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
नेत्र रोग विभाग में हर रोज आते हैं 200-225 मरीज
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नागरिक अस्पताल की नेत्र रोग ओपीडी में हर रोज 200 से 225 मरीज आंखों की जांच व उपचार करवाने के लिए आते हैं। नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ का पद खाली होने से मरीजों को निजी अस्पतालों या फिर दूसरे जिलों में जाने को मजबूर होना पड़ेगा। इसके अलावा ऑपरेशन सुविधा भी प्रभावित होगी। नागरिक अस्पताल में आए मरीज राकेश कुमार, जयभगवान, दीवान सिंह, शकुंतला आदि ने बताया कि उन्हें मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाना था लेकिन सभी तारीखें फुल होने के कारण उन्हें समय नहीं मिल सका।
वर्सन :
मैंने व्यक्तिगत कारणों से सरकारी सेवाओं से त्याग पत्र देते हुए विभाग को एक महीने का नोटिस पीरियड दिया है। मार्च माह के पहले सप्ताह तक नोटिस पीरियड रहेगा। तब तक प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक मरीजों के का उपचार व जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन किया जा सके।- डॉ. वरुण मित्तल, नेत्र रोग विशेषज्ञ, स्वास्थ्य विभाग, दादरी।