फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Explained the nuances of the law and called for spreading awareness in society

Charkhi Dadri News: कानून की बारीकियां समझाईं, समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान

Thu, 13 Nov 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 13 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Explained the nuances of the law and called for spreading awareness in society
व्याख्यान के दौरान छात्राओं को संबोधित करते वक्ता। विज्ञप्ति
चरखी दादरी।
विज्ञापन

बिरोहड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ और समाजशास्त्र विभाग के तत्वावधान में बुधवार को महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानूनी अधिकारों और सामाजिक मुद्दों पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिवक्ता संजीव गोदारा रहे।
उन्होंने छात्राओं को महिलाओं से जुड़े कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा, घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज निषेध कानून तथा कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। गोदारा ने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं और उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है ताकि वे किसी भी प्रकार के अन्याय या भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठा सकें। उन्होंने छात्राओं को कानून की बारीकियों को समझने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने की। उन्होंने महिला प्रकोष्ठ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं के आत्मविश्वास और सशक्तीकरण के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. रश्मि की ओर से किया गया। डॉ. रश्मि ने बताया कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में काफी संख्या में छात्राओं व स्टाफ सदस्यों में प्रशासनिक अधिकारी डॉ. सुरेंद्र, डॉ. सीतू, डॉ. रीना, मोनिका व मंजू ने भाग लिया। छात्राओं ने मुख्य अतिथि से संवाद कर अपने प्रश्न भी पूछे। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed